Skip to content
June 1, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • एनएमडीसी बचेली में गणतंत्र दिवस का आयोजन
  • Latest
  • National festival
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी बचेली में गणतंत्र दिवस का आयोजन

Purushottam Manhare January 28, 2024

बचेली। गणतंत्र दिवस के अवसर पर बीआईओएम बचेली कॉम्प्लेक्स में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख श्री बी वेंकटेश्वरलु, अधिशासी निदेशक ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर परियोजना में स्थित विद्यालयों यथा केंद्रीय विद्यालय, डीएवी पब्लिक स्कूल, शिखर बाल विद्या मंदिर एवं प्रकाश विद्यालय की ओर से जी20, नवीन शिक्षा नीति आदि पर आधारित मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गई। सभी विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के अंतर्गत समूह नृत्य और पीटी अर्थात शारीरिक अभ्यास प्रस्तुत किया। साथ ही महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परियोजना की विभिन्न सांस्कृतिक समितियों ने स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए। मुख्य अतिथि श्री बी. वेंकटेश्वरलु ने अपने संबोधन में सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए एनएमडीसी बचेली की उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि एनएमडीसी बचेली ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में उत्पादन और प्रेषण के क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। दिसंबर 2023 तक परियोजना ने 106.01 लाख टन का उत्पादन एवं 108.23 लाख टन का प्रेषण किया है। उन्होंने आगे कहा कि एनएमडीसी अपने लाभांश के बड़े हिस्से को प्रतिवर्ष विभिन्न मदों द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य एवं भारत सरकार के कोषागारों में जमा करती है। सीएसआर अंतर्गत एनएमडीसी प्रतिवर्ष परियोजना के परिक्षेत्रीय विकास के साथ-साथ छत्तीसगढ़ राज्य एवं भारतवर्ष के विकास में अपना योगदान प्रदान कर रही है। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि एनएमडीसी के स्थापना दिवस के अवसर पर गत 15 नवंबर को प्रधान कार्यालय हैदराबाद में आयोजित सीएमडी उत्कृष्टता पुरस्कार वितरण समारोह में बचेली परियोजना को सर्वश्रेष्ठ परियोजना का पुरस्कार प्राप्त हुआ है इस उपलब्धि पर उन्होंने सभी के सामूहिक प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया और एनएमडीसी बचेली परिवार के सभी सदस्यों को बधाई दी। एनएमडीसी में आयोजित खेल एवं क्रीड़ा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां के विषय में बताते हुए उन्होंने कहा कि माह सितंबर में हीरा खनन परियोजना पन्ना में अंतर परियोजना टेबल टेनिस टूर्नामेंट प्रतियोगिता में बचेली की टीम सर्वोत्तम प्रदर्शन करते हुए आईपीटी की विजेता रही आईपीटी बाल बैडमिंटन दोनिमलै में अक्टूबर में एनएमडीसी बचेली की टीम उपविजेता रही, आईपीटी हॉकी का आयोजन किरंदुल में नवंबर माह में हुआ बचेली टीम विजेता रही। इसके साथ ही मुख्य अतिथि ने एनएमडीसी बचेली में आयोजित हो रहे विभिन्न चिकित्सा शिविरों के माध्यम से एनएमडीसी द्वारा की जा रही जनसेवा पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विभिन्न रोग विशेषज्ञ समय-समय पर यहां निशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन करते हैं जिससे एनएमडीसी में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ ही समीपस्थ वनांचल क्षेत्र के ग्रामीण आदिवासी जन भी इन कैंपों से लाभान्वित होते हैं।

अधिशासी निदेशक श्री बी वेंकटेश्वरलु ने इस अवसर पर परियोजना स्थित चारों विद्यालयों यथा केंद्रीय विद्यालय, डीएवी पब्लिक स्कूल, शिखर बाल विद्या मंदिर एवं प्रकाश विद्यालय के लिए पच्छीस-पच्चीस हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि की घोषणा की। साथ ही उन्होंने सीआईएसएफ के दस जवानों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में श्री पी रामय्यन, मुख्य महाप्रबंधक (उत्पादन), श्री धर्मेन्द्र आचार्य, महाप्रबंधक (कार्मिक) श्रमिक संघ एसकेएमएस एवं एमएमडबल्यूयू के पदाधिकारीगण, विभिन्न विभागाध्यक्षगण एवं बचेली नगरवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। ज्ञातव्य है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर परियोजना की तेजस्विनी महिला समिति की सदस्याओं के द्वारा अपोलो अस्पताल बचेली में फलों का वितरण भी किया गया।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की ‘परीक्षा पे चर्चा‘ आज 29 जनवरी को*
Next नवरंग पब्लिक स्कूल में फहराया तिरंगा…बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति में बांधा समां…देखें झलकियां…

Related Stories

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में

May 30, 2026
नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*

May 27, 2026
अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 27, 2026

Recent Posts

  • उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 
  • सोनिया गांधी के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया में अनर्गल टिप्पणी,श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने थाना घेरा ,की जमकर नारेबाजी,

You may have missed

जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.