Raipur
आई.आई.आई.टी. नया रायपुर में निदेशक प्रदीप कुमार सिन्हा को हटाने के लिए चल रहे आंदोलन के आठवें दिन कर्मचारियों ने “अब नही सहिबो,बदल के रहिबो” नारे के साथ पूरे कैंपस में पोस्टर अभियान चलाया और पूरे कैंपस में पोस्टर लगाकर निदेशक को तत्काल इस्तीफा देने की मांग की ।
प्रदर्शन के 8वे दिन कर्मचारियों ने एक काला केक काटकर अपना विरोध प्रदर्शन किया जिसके बाद सभी कर्मचारियों ने एक साथ संस्थान के आकदमिक बिल्डिंग से निदेशक निवास तक ” अब नही सहिबो,बदल के रहिबो” नारे के साथ शांति मार्च किया जिसमे बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भी समर्थन दिया।






![]()


इसके अतिरिक्त आज सभी कर्मचारियों ने एक दिन का पूरा संस्थान में बंद का भी रखा ,आपको ज्ञात हो कि माननीय उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जी के आश्वासन के बाद सभी कर्मचारी केवल शैक्षणिक कार्य कर रहे थे परंतु आज सभी शैक्षणिक कार्य को भी बंद करके एक दिन पूरा बंद का आवाहन किया गया ।
आपको ज्ञात हो कि इस संबंध में तकनीकी शिक्षा संचनालय द्वारा एक समिति के गठन की बात बताई जा रहे है परंतु इसके संबंध में हम प्रभावित पक्ष को कोई पत्र या लिखित सूचना प्राप्त नहीं है इसके अतिरिक्त आपको ज्ञात हो कि किसी भी समिति को गठित करने के पूर्व इसे संस्थान के बोर्ड की सहमति भी लिए जाने की मांग कर्मचारियों द्वारा को गई है और कर्मचारी पहले केवल और केवल प्रदीप कुमार सिन्हा को पदच्युत करने विषय में उसके साक्ष्य पर बात करना चाहते है।
संस्थान के कर्मचारियों ने तकनीकी शिक्षा संचनालय की समिति के संबंध में हम पीड़ित पक्ष के चर्चा के बिना निर्णय को लेकर नाराजगी व्यक्त की और आरोप लगाया है कि यह समिति संस्थान के निदेशक प्रदीप कुमार सिन्हा के इशारे पर बनाया गया है ।
