Skip to content
September 22, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • पशुधन विकास के लिए अदाणी फाउंडेशन ने किया नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

पशुधन विकास के लिए अदाणी फाउंडेशन ने किया नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर

Purushottam Manhare March 2, 2024

रायपुर . जिले के तिल्दा ब्लॉक में अदाणी फाउंडेशन द्वारा बीते 60 दिनों से आयोजित पशु चिकित्सा शिविर बुधवार, 28 फरवरी 2024 को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। अदाणी पॉवर लिमिटेड, रायपुर के सामाजिक सहभागिता के अंतर्गत आयोजित इस शिविर का उद्घाटन 30 दिसंबर 2023 को ग्राम रायखेड़ा में किया गया।
कुल 60 दिनों तक चलाए गए इस पशुचिकित्सा शिविर में ग्राम पंचायत ताराशिव, गैतरा, खम्हरिया, गौरखेड़ा, चिचोली, इत्यादि सहित 10 गांवों के कुल 338 पशुपालकों के 4506 पशुओं का उपचार तथा दवाइयाँ वितरित की गई। पशुधन संरक्षण के उद्देश्य से ग्रामीण पशु पालकों को उनके गाँव में ही उनके पशुओं का उपचार कर पशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा स्वास्थ्य लाभ प्रदान करना था। दो महीनों तक चलाए गए इस शिविर में शासकीय पशु विभाग के पशुचिकित्सक डॉ. रामस्वरूप वर्मा, और डॉ. ललित साहू के सहयोग से 2982 बड़े पशुओं, 1016 छोटे पशुओं का सामान्य उपचार एवं 51 पशुओं का बांझपन उपचार किया गया। साथ ही 281 पशु पालकों को मिनरल मिक्सचर,176 पशुओं को डिवर्मिंग एवं कीटनाशक दवाईयों का वितरण किया गया। इसके अलावा अदाणी फाउंडेशन, अपनी अनुबंधित संस्था बाइफ डेवलपमेंट रिसर्च फाउंडेशन (क्च्रढ्ढस्न) के सहयोग द्वारा पशु नस्ल संवर्धन कार्यक्रमों के तहत स्थानीय स्तर पर पशु पालकों व पशुओं का सर्वे करना, बीमार पशुओं का उपचार करना, उन्नत नस्ल के बीज का प्रयोग, कृत्रिम गर्भादान (्रढ्ढ) करना तथा नि:शुल्क दवाई वितरण करना इत्यादि कार्यों को अंजाम दे रहा है। साथ ही पशुओं के लिए पशु पालकों के खेत में ‘हरा चारा’ की खेती में भी सहयोग किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम पंचायतों के सरपंच सुखबती कुर्रे, श्री पुनीतराम साहू, हेमिन सगरवंशी, श्री नेमसिंग कटारिया, नूतन कोसले, पुष्पा ठाकुर, मनीष वर्मा, कविता वर्मा, गुलाब यदु तथा शासकीय पशु विभाग एवं सभी ग्रामों की पशु सखी व अदाणी फाउंडेशन की टीम का विशेष सहयोग रहा। अदाणी फाउंडेशन रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक में सामाजिक सहभागिता के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना विकास तथा आजीविका उन्नयन के कई कार्यक्रम संचालित कर रहा है, जिनमें स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य जाँच शिविरों सहित अपने मोबाईल मेडिकल वैन द्वारा मरीजों को उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं उनके घर तक उपलब्ध कराई जा रही है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg

Post navigation

Previous मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने 10 नए स्टोर्स खोले: कंपनी की मार्च तक दुनियाभर में 350 स्टोर्स खोलने की योजना
Next महंगाई को लेकर कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन*

Related Stories

युवाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक मील का पत्थर- मंत्री  टंक राम वर्मा*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

युवाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक मील का पत्थर- मंत्री  टंक राम वर्मा*

September 21, 2026
छत्तीसगढ़ में रेड क्रॉस की सेवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर का सहयोग*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में रेड क्रॉस की सेवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर का सहयोग*

September 21, 2026
चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल में निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर संपन्न
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल में निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर संपन्न

September 21, 2026

Recent Posts

  • युवाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक मील का पत्थर- मंत्री  टंक राम वर्मा*
  • छत्तीसगढ़ में रेड क्रॉस की सेवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर का सहयोग*
  • चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल में निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर संपन्न
  • स्वास्थ्य भी, व्यापार भी” के अंतर्गत युवा कैट 24 सितंबर को आयोजित करेगा मेगा हेल्थ कैम्प
  • अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के 31 वें सत्र के लिए पदाधिकारी निर्वाचित

You may have missed

स्वास्थ्य भी, व्यापार भी” के अंतर्गत युवा कैट 24 सितंबर को आयोजित करेगा मेगा हेल्थ कैम्प

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.