एस एच अजहर
दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल नगरपालिका स्थित वार्ड क्रमांक 11 में पाईप लाईन में पानी सप्लाई नहीं होने के कारण वार्ड वासियों को पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। वार्ड क्रमांक 11 में नगरपालिका किरंदुल द्वारा पूर्व में पाईप लाईन बिछाई गई थी उसमें वार्ड तक पानी सप्लाई ही नहीं हो पा रहा है, और लोगों को सुबह -शाम पानी के लिए जहदोजहद करना पड़ रहा है। वार्ड वासियों ने इस समस्या से बीते साल भी नगरपालिका किरंदुल को ज्ञापन सौंप कर अवगत कराया था।इस संबंध में नगर पालिका ने वार्ड वासियों को आश्वस्त कराया था कि जल्द ही इस समस्या का निराकरण कर दिया जाएगा , लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी नगरपालिका किरंदुल प्रशासन के जिम्मेदार लोगों के कान में जूं तक नहीं रेंगता है और एक साल बीत जाने के बाद भी नगरपालिका किरंदुल प्रशासन द्वारा इस समस्या का निदान नहीं किया गया। समस्या जस की तस बनी हुई है गर्मी के दिनों में वार्ड वासियों को पीने के पानी की समस्या से जुझना पड़ रहा है और हर बार नगरपालिका किरंदुल प्रशासन द्वारा सिर्फ और सिर्फ आश्वासन ही मिला है लेकिन समस्या का निदान नहीं हो पाया । नगर पालिका प्रशासन आश्वासन देकर जनता को धोखे में रखने का काम किया है
इस संबंध में वार्ड पार्षद भानमती नाग ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा वार्ड क्रमांक 11 में सार्वजनिक नल कनेक्शन दिया गया है। जिसमें पानी नहीं आ रहा है और अब यह हाल है कि वार्ड वासियों को नल से एक बूंद पानी नहीं मिल रहा है 26।11।23 को ज्ञापन देकर सीएमओ को अवगत कराया गया था लेकिन अब तक नगरपालिका किरंदुल प्रशासन द्वारा समस्या से निजात दिलाने कोई भी कार्य नहीं किया गया है आज वार्ड वासियों के साथ मिलकर फिर आवेदन दिया गया है। अब देखना है कि ज्ञापन मिलने के बाद नगरपालिका किरंदुल प्रशासन कब तक इस समस्या का निराकरण करता है बताया जा रहा है कि वार्ड में 300 घर है जो पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। वार्ड वासियों ने चेतावनी दी है कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।






![]()


