Skip to content
June 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • एनएमडीसी बचेली ‌‌कॉम्प्लेक्स में स्वच्छता पखवाड़ा समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह*_
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी बचेली ‌‌कॉम्प्लेक्स में स्वच्छता पखवाड़ा समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह*_

Purushottam Manhare April 1, 2024

बचेली। एनएमडीसी लिमिटेड बचेली ‌‌कॉम्प्लेक्स में दिनांक 31 मार्च को स्वच्छता पखवाड़ा समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन संपन्न हुआ। परियोजना के कार्मिक विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख श्री बी वेंकटेश्वरलु, अधिशासी निदेशक के करकमलों से विभिन्न प्रतिभागी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। एनएमडीसी लिमिटेड बीआईओएम बचेली कॉम्‍प्‍लेक्‍स ने दिनांक 16 मार्च से 31 मार्च तक अपने प्रधान कार्यालय के निर्देशानुसार स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसका आरंभ दिनांक 16 मार्च को ‘स्वच्छता शपथ’ तथा ‘एकल उपयोग प्लास्टिक पर नियंत्रण’ विषय पर जागरुकता वार्ता के साथ हुआ था। इस अवधि में स्वच्छता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

स्वच्छता पखवाड़ा की अवधि में स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित करने के उद्देश्य से आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों में विभिन्न विभागों और टाउनशिप के अन्य स्थलों की साफ सफाई हेतु क्लीनलीनेस ड्राइव, विभिन्न प्रतियोगिताएं यथा; नारा लेखन, निबंध लेखन, अवेयरनेस टॉक आदि के आयोजन किया गया। सवच्छता पखवाड़ा की अवधि में आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रमों में एनएमडीसी बचेली परियोजना के विभिन्न कर्मचारियों व अधिकारियों ने अत्यंत उत्साहपूर्वक प्रतिभागिता की। दिनांक 31 मार्च को स्वच्छता पखवाड़ा समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में अपने उद्बोधन में अधिशासी निदेशक श्री बी वेंकटेश्वरलु ने स्वच्छता के प्रति सजग रहने सदैव तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया उन्होंने कहा कि हमें अपने कार्यस्थल की स्वच्छता के प्रति भी प्रतिबद्ध रहना चाहिए। हमें बच्चों को ऐसे संस्कार देने चाहिए कि वे स्वच्छता के महत्व को समझें।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख (वर्क्स) श्री रबिंद्र नारायण, श्री पी रामय्यन, मुख्य महाप्रबंधक (उत्पादन) एवं श्री धर्मेंद्र आचार्य, महाप्रबंधक (कार्मिक) ने भी अपने विचार प्रकट करते हुए स्वच्छता के महत्व पर विशेष बल दिया। इस समारोह में अधिशासी निदेशक श्री बी वेंकटेश्वरलु, श्री रबिंद्र नारयण, परियोजना प्रमुख (वर्क्स), श्री पी रामय्यन, मुख्य महाप्रबंधक (उत्पादन), श्री टी शिव कुमार, महाप्रबंधक (खनन) / खान प्रबंधक, श्री धर्मेंद्र आचार्य, महाप्रबंधक (कार्मिक) तथा विभिन्न विभागाध्यक्षों एवं अन्य अधिकारियों तथा कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous ज़िला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी 6 और 7 अप्रैल को भिलाई में खेलेंगे स्टेट चैंपियनशिप**
Next प्रथम तीर्थंकर मूलनायक 1008 श्री आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव बड़ा मंदिर में धूमधाम से मनाया जाएगा

Related Stories

CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*

June 12, 2026
विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्र निर्माण का कार्य : निलेश सोलंकी
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्र निर्माण का कार्य : निलेश सोलंकी

June 12, 2026
विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश*

June 12, 2026

Recent Posts

  • most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:
  • CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*
  • विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्र निर्माण का कार्य : निलेश सोलंकी
  • विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश*
  • डिजिटल भू-अभिलेखों की सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम, गड़बड़ी रोकने के लिए बनेगा ई-एचआरएमएस पोर्टल-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*

You may have missed

most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:
  • Uncategorized

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.