Skip to content
October 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • भाजपा सरकार के संरक्षण में भू माफिया, खनन माफिया, रेत माफिया, जमाखोर, मुनाफाखोर और सट्टेबाज बेलगाम*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

भाजपा सरकार के संरक्षण में भू माफिया, खनन माफिया, रेत माफिया, जमाखोर, मुनाफाखोर और सट्टेबाज बेलगाम*

Purushottam Manhare May 24, 2024

रायपुर 24 मई 2024। छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं पर मुनाफाखोरी का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि प्रदेश में भू माफिया, रेत माफिया, खनन माफिया, जमाखोरों और बिचौलियों का बोलबाला है। प्रदेश की जनता को भय मुक्त वातावरण और सुव्यवस्थित कानून व्यवस्था दे पाने में विष्णु देव साय की सरकार पूरी तरह असहाय हो चुकी है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा नेताओं के द्वारा जमाखोरों और बिचौलियों को संरक्षण देने के कारण ही कच्चे माल और भवन निर्माण सामग्रियों के लागत में कटौती होने के बावजूद भी आम जनता को उसका हक नहीं मिल पा रहा है। आयरन, कोयला और लाइमस्टोन जैसे रॉ मैटेरियल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार घट रही है, लेकिन इस गिरावट का लाभ सीमेंट और स्टील के खुदरा कीमतों पर दिखाई नहीं दे रहा है, उल्टे निर्माण सामग्रियों की दरें लगातार बढ़ती ही जा रही है। भाजपा की सरकार के साठगांठ के चलते ही पूरा लाभ बड़ी कंपनी और बिचौलिए उठा रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद से ही रेत के दाम चार गुना बढ़ चुके हैं। पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने खनिज विकास निगम की निगरानी में प्रदेश के सभी 450 रेट खदानों में पारदर्शिता पूर्ण व्यवस्था बनाई थी लेकिन अब भाजपा की सरकार आने के बाद से रेट खदान हथियाना के लिए भाजपाइयों में माफिया वर चल रहा है। सरकार के संरक्षण के कारण इस बंदरबाट का खामियाजा प्रदेश की जनता को उठाना पड़ रहा है। पूर्ववर्ती सरकार के समय रेत खदानों में लोडिंग चार्ज अधिकतम 450 रुपए था जो भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी के चलते 2000, 3000 और 5000 तक वसूला जा रहा है जिस पर विष्णुदेव साय की भाजपा सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है या अघोषित रूप से संरक्षण प्राप्त है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने साय सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पिछले 5 महीना से प्रदेश के कोने कोने में सट्टा संचालित हो रहा है, हुक्का बार और सुखे नसे की दुकान जो पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार के समय बंद करवाए गए थे एक बार फिर से पनपने लगा है। सरकारी तौर पर वाताअनुकूलित अहाता खोलकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार में एक बार फिर से छत्तीसगढ़ को शराब में डूबोने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार भू माफियाओं से साठगांठ करके, षडयंत्र पूर्वक खसरा लॉक करके अवैध वसूली का कारोबार चला रही है। बड़े बिल्डरों और भू माफियाओं को संरक्षण देने छोटे भूखंडधारी आम जनता को परेशान किया जा रहा है। भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार और मुनाफाखोरी से छत्तीसगढ़ की जनता आहत है। पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार के द्वारा जमीन की रजिस्ट्री में दी गई 30 प्रतिशत की छूट 1 अप्रैल 2024 से खत्म कर दी गई है। गरीब और मध्यमवर्गीय जनता के लिए घर बनाने का सपना टूटने लगा है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous मैक सॉलिटेयर में पर्सनेलिटी डेवलपमेंट ट्रेनिंग सेशन का आयोजन 8th wonder’’
Next भाजपा झीरम का सच रोकने का शुरू से षड़यंत्र करती है – कांग्रेस*

Related Stories

सिटी सेंटर मॉल में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) बैंड की प्रस्तुति*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

सिटी सेंटर मॉल में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) बैंड की प्रस्तुति*

October 2, 2026
अग्रसेन-जयंती 11अक्टूबर को, राजधानी रायपुर तैयार
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

अग्रसेन-जयंती 11अक्टूबर को, राजधानी रायपुर तैयार

October 2, 2026
बस्तर बाढ़ से तबाह, सरकारी मदद केवल खानापूर्ति – दीपक बैज*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

बस्तर बाढ़ से तबाह, सरकारी मदद केवल खानापूर्ति – दीपक बैज*

October 2, 2026

Recent Posts

  • सिटी सेंटर मॉल में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) बैंड की प्रस्तुति*
  • वरिष्ठजनों का अनुभव और संस्कार समाज की अमूल्य धरोहर : मंत्री टंक राम वर्मा
  • अग्रसेन-जयंती 11अक्टूबर को, राजधानी रायपुर तैयार
  • बस्तर बाढ़ से तबाह, सरकारी मदद केवल खानापूर्ति – दीपक बैज*
  • स्वच्छ भारत दिवस पर रायपुर रेल मंडल में स्वच्छता शपथ एवं “एक पेड़ मां के नाम” पौधरोपण*

You may have missed

सिटी सेंटर मॉल में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) बैंड की प्रस्तुति*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

सिटी सेंटर मॉल में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) बैंड की प्रस्तुति*

October 2, 2026
वरिष्ठजनों का अनुभव और संस्कार समाज की अमूल्य धरोहर : मंत्री टंक राम वर्मा
  • Uncategorized

वरिष्ठजनों का अनुभव और संस्कार समाज की अमूल्य धरोहर : मंत्री टंक राम वर्मा

October 2, 2026
अग्रसेन-जयंती 11अक्टूबर को, राजधानी रायपुर तैयार
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

अग्रसेन-जयंती 11अक्टूबर को, राजधानी रायपुर तैयार

October 2, 2026
बस्तर बाढ़ से तबाह, सरकारी मदद केवल खानापूर्ति – दीपक बैज*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

बस्तर बाढ़ से तबाह, सरकारी मदद केवल खानापूर्ति – दीपक बैज*

October 2, 2026

Recent Posts

  • सिटी सेंटर मॉल में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) बैंड की प्रस्तुति*
  • वरिष्ठजनों का अनुभव और संस्कार समाज की अमूल्य धरोहर : मंत्री टंक राम वर्मा
  • अग्रसेन-जयंती 11अक्टूबर को, राजधानी रायपुर तैयार
  • बस्तर बाढ़ से तबाह, सरकारी मदद केवल खानापूर्ति – दीपक बैज*
  • स्वच्छ भारत दिवस पर रायपुर रेल मंडल में स्वच्छता शपथ एवं “एक पेड़ मां के नाम” पौधरोपण*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.