Skip to content
October 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • भाजपा झीरम का सच रोकने का शुरू से षड़यंत्र करती है – कांग्रेस*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

भाजपा झीरम का सच रोकने का शुरू से षड़यंत्र करती है – कांग्रेस*

Purushottam Manhare May 24, 2024

 

*भाजपा बताये एसआईटी को एनआईए ने फाईल क्यों नहीं दिया? धरमलाल कौशिक न्यायिक आयोग पर स्टे क्यों लाये?*

*भाजपा डरती है झीरम का सच सामने आने पर वह बेनकाब हो जायेगी*

रायपुर/24 मई 2024। झीरम कांड की बरसी पर कांग्रेस ने अनेकों सवाल खड़ा किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि झीरम घाटी कांड एक ऐसा कांड था जिसने कांग्रेस के नेतृत्व की एक पूरी पीढ़ी को ही समाप्त कर दिया था। स्वतंत्र भारत में हुई दुर्दान्त और हृदय विदारक घटना भारतीय जनता पार्टी के शासन काल में डॉ. रमन सिंह के राज में घटित हुई थी इसके गुनाहगारों को सजा जरूर मिलनी चाहिये।

कांग्रेस ने कहा कि भाजपा डरती है झीरम का सच सामने आ जायेगा तो वह बेनकाब हो जायेगी। रमन सिंह से बड़ा क्रूर शासक आजाद भारत में आज तक नहीं हुआ। एक साथ विपक्ष के 32 नेताओं की हत्या हो गयी और तत्कालीन सरकार सच सामने आने देन से रोकने में पूरी ताकत लगा रखी थी। भाजपा के बड़े नेता जीरम की जांच को रोकने लगातार कोशिशें करते रहे उसमें साफ है जीरम के पीछे तत्कालीन भाजपा सरकार की भूमिका संदिग्ध थी।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कांग्रेस सरकार ने झीरम हमले की जांच के लिये एसआईटी का गठन किया था लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार एनआईए से झीरम की फाइल एसआईटी को नहीं देने दिया। जैसे ही झीरम घाटी कांड की जांच की बात आती है पता नहीं क्यों भाजपा के बड़े-बड़े नेता घबराने लगते है, किसी न किसी प्रकार से वे इसकी जांच को बाधित करने में जुट जाते हैं, कभी बयानबाजी करते हैं, कभी कोर्ट की शरण में जाते हैं, पीआईएल दायर करते हैं। किसी भी प्रकार से भाजपा झीरम घाटी की जांच को होने ही नहीं देना चाहती है। भाजपा जांच को बाधित करना चाहती है। झीरम न्यायिक आयोग की जांच पर रोक का पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक स्टे लेकर आये थे। भाजपा डरती है झीरम का सच सामने आ जायेगा तो वह बेनकाब हो जायेगी। भाजपा के नेता इस बात से डरते हैं कि झीरम घाटी कांड की जांच से ऐसा कोई सच निकलकर आ जायेगा जिससे तत्कालीन भाजपा सरकार के किसी कुत्सित चेहरे पर से नकाब उठा जायेगा? भाजपाई इस बात से डरते हैं कि उनके आका, तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की सरकार की नाकामी, उनके द्वारा कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को सुरक्षा मुहैया करवाने में बरती गई घोर लापरवाही सामने आ जायेगी? भाजपा किस बात से डर रही है? क्या श्री धरमलाल कौशिक इस बात से डरते हैं कि इस नक्सली घटना के पीछे की किसी बड़ी साजिश का पर्दाफाश हो जायेगा जिसका प्रभाव इनकी पूरी पार्टी पर पड़ सकता है? आखिर किसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं, भाजपा और भाजपा के लोग।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि आज भी छत्तीसगढ़ की जनता जानना चाहती है कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा की सुरक्षा को घोर नक्सल इलाके में ही क्यो हटाया गया था? झीरम नरसंहार भाजपा के लिए उसकी तत्कालीन सरकार द्वारा की गई चूक मात्र हो सकती है तथा उसकी तत्कालीन सरकार द्वारा किया गया एक षड्यंत्र मात्र हो सकता है। कांग्रेस के लिए झीरम वह घाव है जो कभी नहीं भर सकता। यह घटना देश के लोकतंत्र के माथे पर लगा वह कलंक है जो कभी नही मिट सकता। कांग्रेस ने झीरम में अपने नेताओं की पूरी पीढ़ी को खोया है। कांग्रेस पार्टी झीरम के षड्यंत्र को उजागर होने का पूरा प्रयास करेगी। इस षड्यंत्र को उजागर होने में कितनी भी बाधायें पैदा की जाए कांग्रेस उनका डट कर मुकाबला करेगी।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने दिसंबर 2023 को एनआईए की अपील खारिज करते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की एसआईटी झीरम मामले की जांच कर सकती है, एनआईए फाईल वापस करे। सुप्रीम कोर्ट के फैसला आने तक राज्य में सरकार बदल गयी थी। कांग्रेस मांग करती है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा गठित एसआईटी के द्वारा मामले के षड़यंत्रों की जांच शुरू करें।

 

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: Cg news

Post navigation

Previous भाजपा सरकार के संरक्षण में भू माफिया, खनन माफिया, रेत माफिया, जमाखोर, मुनाफाखोर और सट्टेबाज बेलगाम*
Next पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधि पंडरिया हादसे के प्रभावितों से मिला*

Related Stories

सिटी सेंटर मॉल में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) बैंड की प्रस्तुति*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

सिटी सेंटर मॉल में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) बैंड की प्रस्तुति*

October 2, 2026
अग्रसेन-जयंती 11अक्टूबर को, राजधानी रायपुर तैयार
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

अग्रसेन-जयंती 11अक्टूबर को, राजधानी रायपुर तैयार

October 2, 2026
बस्तर बाढ़ से तबाह, सरकारी मदद केवल खानापूर्ति – दीपक बैज*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

बस्तर बाढ़ से तबाह, सरकारी मदद केवल खानापूर्ति – दीपक बैज*

October 2, 2026

Recent Posts

  • सिटी सेंटर मॉल में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) बैंड की प्रस्तुति*
  • वरिष्ठजनों का अनुभव और संस्कार समाज की अमूल्य धरोहर : मंत्री टंक राम वर्मा
  • अग्रसेन-जयंती 11अक्टूबर को, राजधानी रायपुर तैयार
  • बस्तर बाढ़ से तबाह, सरकारी मदद केवल खानापूर्ति – दीपक बैज*
  • स्वच्छ भारत दिवस पर रायपुर रेल मंडल में स्वच्छता शपथ एवं “एक पेड़ मां के नाम” पौधरोपण*

You may have missed

सिटी सेंटर मॉल में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) बैंड की प्रस्तुति*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

सिटी सेंटर मॉल में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) बैंड की प्रस्तुति*

October 2, 2026
वरिष्ठजनों का अनुभव और संस्कार समाज की अमूल्य धरोहर : मंत्री टंक राम वर्मा
  • Uncategorized

वरिष्ठजनों का अनुभव और संस्कार समाज की अमूल्य धरोहर : मंत्री टंक राम वर्मा

October 2, 2026
अग्रसेन-जयंती 11अक्टूबर को, राजधानी रायपुर तैयार
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

अग्रसेन-जयंती 11अक्टूबर को, राजधानी रायपुर तैयार

October 2, 2026
बस्तर बाढ़ से तबाह, सरकारी मदद केवल खानापूर्ति – दीपक बैज*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

बस्तर बाढ़ से तबाह, सरकारी मदद केवल खानापूर्ति – दीपक बैज*

October 2, 2026

Recent Posts

  • सिटी सेंटर मॉल में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) बैंड की प्रस्तुति*
  • वरिष्ठजनों का अनुभव और संस्कार समाज की अमूल्य धरोहर : मंत्री टंक राम वर्मा
  • अग्रसेन-जयंती 11अक्टूबर को, राजधानी रायपुर तैयार
  • बस्तर बाढ़ से तबाह, सरकारी मदद केवल खानापूर्ति – दीपक बैज*
  • स्वच्छ भारत दिवस पर रायपुर रेल मंडल में स्वच्छता शपथ एवं “एक पेड़ मां के नाम” पौधरोपण*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.