Skip to content
November 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर मालवीय रोड रायपुर के जिनालय में पार्श्वनाथ बेदी के समक्ष आध्यात्मिक प्रयोगशाला के माध्यम से प्रतिदिन की तरह आज भी जिनप्रतिमाओ का अभिषेक किया गया
  • Uncategorized

श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर मालवीय रोड रायपुर के जिनालय में पार्श्वनाथ बेदी के समक्ष आध्यात्मिक प्रयोगशाला के माध्यम से प्रतिदिन की तरह आज भी जिनप्रतिमाओ का अभिषेक किया गया

Purushottam Manhare May 30, 2024

 

श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर मालवीय रोड रायपुर के जिनालय में पार्श्वनाथ बेदी के समक्ष आध्यात्मिक प्रयोगशाला के माध्यम से प्रतिदिन की तरह आज भी जिनप्रतिमाओ का अभिषेक किया गया। जिनालय के पूर्व उपाध्यक्ष श्रेयश जैन बालू ने बताया की प्रतिदिन की तरह आज दिनांक 26 मई 2024 रविवार को प्रात 8.30 बजे श्रावक गण शुद्ध वस्त्र धोती पहन कर जिनालय की पार्श्वनाथ बेदी के समक्ष उपस्थित हुए। सभी ने सर्वप्रथम मां जिनवाणी का स्तवन कर मंगलाष्टक पाठ के माध्यम से पूजा प्रारंभ कर अक्षत पुष्प चढ़ाएं। शुद्ध प्रासुक जल को जल शुद्धि मंत्र पढ़ कर शुद्ध किया। अभिषेक पाठ प्रारंभ कर पांडुक्षिला में केसर युक्त चंदन से श्रीकार लेखनम कर भगवान पार्श्वनाथ एवं विनायक यंत्र को विराजमान किया गया पंडुकशिला में 4 रजत कलशों को प्रासुक जल भरकर स्थापना की गई। भगवान के समक्ष शुद्ध मंत्र का उच्चारण कर दीप प्रज्वलन किया गया। सभी उपस्थित श्रावको ने समता भाव पूर्वक रजत कलशो से पार्श्वनाथ भगवान का अभिषेक किया। आज रिद्धि सिद्धि सुख शांति प्रदाता शांतिधारा भी की गई जिसे करने का सौभाग्य जित्तू जैन को प्राप्त हुआ। आज की शांति धारा का शुद्ध उच्चारण राशु जैन समता कॉलोनी द्वारा किया गया। शांतिधारा पश्चात सभी ने पार्श्वनाथ भगवान की आरती भक्ति भाव से की विनय पाठ पढ़ कर भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा का मार्जन कर पुनः जिनालय में अपने स्थान में विराजमान किया गया। सभी ने अभिषेक के दौरान उच्चारित मंत्रों से भक्ति और जिनबिम्ब के स्पर्श से पवित्र हुआ सुगंधित जल जो की गन्धोदक कहलाता है। उसे अपने संचित पापों को क्षय करने की उत्तम भावना से नेत्र और ललाट पर धारण किया। तत्पश्चात सभी ने अष्ट द्रव्य से सामुहिक रूप से भगवान का पूजन प्रारंभ किया। आज सभी ने सामुहिक पूजा में सर्वप्रथम देव शास्त्र गुरु पूजन एवं भगवान पार्श्वनाथ की पूजन कर अष्ट द्रव्य से निर्मित अर्घ्य समर्पित किए । अंत में विसर्जन पाठ पढ़ कर पूजन विसर्जन किया गया। आज के इस कार्यक्रम में विशेष रूप से श्रेयश जैन बालू,महेंद्र जैन ( चूड़ी वाले परिवार), संजय जैन प्रेमी परिवार सतना, रानू जैन समता कॉलोनी, जित्तू जैन,प्रणीत जैन ,शुभम जैन,समित जैन,पलक जैन उपस्थित थे।

 

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Post navigation

Previous लत (Addiction) एक मानसिक रोग: गुलाब डड़सेना
Next दक्षिण मध्य एशिया के सबसे बड़े बाजार ‘‘होलसेल कॉरिडोर‘‘ को मिली कैबिनेट मंत्री ओ. पी. चैधरी से हरी झंडी

Related Stories

2 नवंबर को होगा राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ, मंत्री टंकराम वर्मा होंगे मुख्य अतिथि
  • Uncategorized

2 नवंबर को होगा राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ, मंत्री टंकराम वर्मा होंगे मुख्य अतिथि

November 2, 2026
निगम की लापरवाही : दलदल सिवनी के साईं अपार्टमेंट में जलभराव से आवागमन हुआ अवरुद्ध
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

निगम की लापरवाही : दलदल सिवनी के साईं अपार्टमेंट में जलभराव से आवागमन हुआ अवरुद्ध

October 30, 2026
YUVA CAIT का स्वदेशी संदेशः 21,000 मिट्टी के दीये बांटकर बढ़ाया स्थानीय कारीगरों का सम्मान*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • स्वास्थ्य

YUVA CAIT का स्वदेशी संदेशः 21,000 मिट्टी के दीये बांटकर बढ़ाया स्थानीय कारीगरों का सम्मान*

October 29, 2026

Recent Posts

  • अंधविश्वास के कारण भी प्रताड़ना और मानवाधिकार हनन डॉ. दिनेश मिश्र
  • 2 नवंबर को होगा राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ, मंत्री टंकराम वर्मा होंगे मुख्य अतिथि
  • स्थानीय कारीगरों की मेहनत से रोशन हो हर घर, स्वदेशी दीयों से मनाएं दीपावली – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयन्ती पर विधायक पुरंदर मिश्रा सहित आमजनों ने किया सादर नमन*
  • पंडरिया में ‘रन फॉर यूनिटी’ मिनी मैराथन में दिखा जन उत्साह, विधायक भावना बोहरा के साथ 500 से अधिक लोगों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

You may have missed

अंधविश्वास के कारण भी प्रताड़ना और मानवाधिकार हनन डॉ. दिनेश मिश्र
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • छत्तीसगढ़

अंधविश्वास के कारण भी प्रताड़ना और मानवाधिकार हनन डॉ. दिनेश मिश्र

November 2, 2026
2 नवंबर को होगा राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ, मंत्री टंकराम वर्मा होंगे मुख्य अतिथि
  • Uncategorized

2 नवंबर को होगा राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ, मंत्री टंकराम वर्मा होंगे मुख्य अतिथि

November 2, 2026
स्थानीय कारीगरों की मेहनत से रोशन हो हर घर, स्वदेशी दीयों से मनाएं दीपावली – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • छत्तीसगढ़

स्थानीय कारीगरों की मेहनत से रोशन हो हर घर, स्वदेशी दीयों से मनाएं दीपावली – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*

October 31, 2026
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयन्ती पर विधायक पुरंदर मिश्रा सहित आमजनों ने किया सादर नमन*
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयन्ती पर विधायक पुरंदर मिश्रा सहित आमजनों ने किया सादर नमन*

October 31, 2026

Recent Posts

  • अंधविश्वास के कारण भी प्रताड़ना और मानवाधिकार हनन डॉ. दिनेश मिश्र
  • 2 नवंबर को होगा राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ, मंत्री टंकराम वर्मा होंगे मुख्य अतिथि
  • स्थानीय कारीगरों की मेहनत से रोशन हो हर घर, स्वदेशी दीयों से मनाएं दीपावली – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयन्ती पर विधायक पुरंदर मिश्रा सहित आमजनों ने किया सादर नमन*
  • पंडरिया में ‘रन फॉर यूनिटी’ मिनी मैराथन में दिखा जन उत्साह, विधायक भावना बोहरा के साथ 500 से अधिक लोगों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.