एस एच अजहर दंतेवाड़ा किरंदुल. मेटल माइन्स वर्कर्स यूनियन (इंटक) शाखा किरंदुल द्वारा परम्परानुसार किरंदुल परियोजना में दीर्घ अवधि तक सेवाएं देकर सेवानिवृत्त हुये वरिष्ठ सदस्य अनंत कुमार नाग का स्मृति चिन्ह, शॉल, तिरंगा गमछा से एमएमडब्ल्यूयू शाखा किरंदुल के अध्यक्ष विनोद कश्यप, कार्यकारी अध्यक्ष चिन्नास्वामी, कार्यालय सचिव राजेंद्र यादव, सँगठन सचिव राकेश लाल एवं समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पदाधिकारी एवं वरिष्ठ सदस्यों नथेला राम नेताम, एम के मल्लाह द्वारा वरिष्ठ सदस्य के कार्यकाल के समय साथ बिताये गए पलों को याद करते हुए अपने अनुभव साझा किए तथा उनकी कर्मठता तथा अनुशासन, उनकी नियमित दिनचर्या, यूनियन और समाज के प्रति उनके समर्पण एवं योगदान से युवा साथियों को प्रेरणा लेने की बातें कही। मंच संचालन कोषाध्यक्ष ओम कुमार साहू द्वारा तथा उपाध्यक्ष त्रिलोक बांधे द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर शादाब जिलान, जी रवि, राजेन्द्र पटनायक, देवनारायण, बी लोहिदास, कामता प्रसाद डेहरिया, ओम प्रकाश साहू, संतोष रात्रे, तरूण कुमार, महेश सिन्हा, दिलीप सिंह, धनदीप सिंह, विजयेंद्र गिरी, ईमरान, मुकेश कुमार सहित श्रम संघ के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं सदस्यगण उपस्थित थे।
