बलौदा बाजार। गिदपुरी चौकी अंतर्गत क्षेत्र में आने वाले दर्जनों ग्राम पंचायत में इन दिनों धड़ल्ले से महुआ शराब की बिक्री जोरों से चल रही है गीदपुरी पुलिस शराब पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से विफल नजर आ रही है क्षेत्र के सूत्रों से मिली जानकारी से भवानीपुर के आश्रित ग्राम जुनवानी, भरूवाड़ीह, बिजराडीह, तमोरी, चिखली, अमसेना, भवानीपुर, गिधपरी जुनवानी सहित अनेकों गांव में धड़ल्ले से महुआ शराब की बिक्री हो रही है सूत्रों की माने तो हर महीने पैसे की चढ़ावा जाने के कारण महुआ शराब के बड़े कोच्चियों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है केवल छोटे महुआ शराब कोच्चियों पर खानापूर्ति के लिए कार्रवाई कर छोड़ देते हैं इस कारण से क्षेत्र में तेजी से महुआ शराब अपना पैर पसार रहा है और आम जनता इस कच्ची महुआ शराब के नशे की लत में आ रहे हैं और अपना भविष्य बर्बाद करने कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो इन क्षेत्रों में दर्जन से भी अधिक गांवों में कच्ची महुआ शराब बिक्री वर्षों से जारी है किंतु हर महीने मोटे रकम की चढ़ावा के चलते बड़े-बड़े महुआ शराब कोचिंयो पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। बलौदा बाजार जिले के नव पदस्थ एसपी द्वारा पदभार ग्रहण करते ही अब जिले में अवैध शराब कोच्चियों पर जिस प्रकार जिले के नए एसपी विजय अग्रवाल द्वारा जिले में अवैध कार्यों के विरुद्ध तेजी से करवाई की जा रही है क्या इस क्षेत्र में भी महुआ शराब पर कार्यवाही होगी।
