दुर्ग ।रेलवे स्टेशन दुर्ग में लोकल पुलिस ASP शुखनंदन राठौर, DSP सी पी तिवारी, CSP सत्यप्रकाश तिवारी, मोहन नगर थाना TI मोनिका पांडे तथा दुर्ग आरपीएफ पोस्ट निरीक्षक एस के सिन्हा ,जीआरपी चौकी प्रभारी अपने अधिकारी व स्टाफ के साथ संदिग्ध व्यक्तियों तथा वस्तुओ की सुरक्षात्मक चेकिंग प्लेटफार्म न 1 से 6, पार्सल तथा ट्रेन में BDDS व स्वान दस्ता के साथ सुरक्षात्मक चेकिंग किया गया।
बिना टिकट यात्रा कर रहे 04 व्यक्तियों से 1160 रुपए का फाइन TT की मदद से बसूला गया। बैंगलोर जा रही 03 लड़कियों से पूछताछ पर पता चला कि काम के लिए जा रहे है इस संबंध में उनके घरवालों से पूछताछ कर उन्हे जाने दिया गया।अन्य रिपोर्ट सामान्य रहा।








