संदीप छाबडा खरोरा
खरोरा । अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने की पुलिस अभियान में कार्यवाही के दौरान खरोरा पुलिस ने तस्करों को दबोचा है पुलिस ने बताया कि मुखबीर ने सूचना दी कि एक व्यक्ति काले रंग के मोटर सायकिल में विमल पान मसाला लिखा हुआ थैला में शराब लेकर छड़िया-पचरी की ओर जा रहा है जिस पर खरोरा थाना पुलिस की टीम ने ग्राम नहरडीह मोड़ के पास मेनरोड छड़िया-पचरी मार्ग में घेराबंदी कर मुखबीर द्वारा बताये गये आरोपी सिकेश मारकण्डे पिता कमल सिंह उम्र 20 साल साकिन बोहारडीह थाना गिधपुरी जिला बलौदाबाजार एवं ,कमल सिंह पिता महासिंग मारकण्डे उम्र 50 साल साकिन बोहारडीह थाना गिधपुरी जिला बलौदाबाजार को मो.सा. क्रमांक सीजी 22 एम 5826 में विमल पान मसाला के थैला में अवैध रूप से शराब रखकर परिवहन करते हुए घेराबंदी कर पकड़ा गया । आरोपियों से अवैध रूप से परिवहन कर ले जा रहे विमल पान मसाला के थैला में रखे 100 पौवा देषी मदिरा मसाला जिसके प्रत्येक पौवा में 180-180 मि.ली. शराब भरी हुई जुमला मात्रा 18 लीटर जुमला किमती 11000 रूपये, एवं घटना में प्रयुक्त वाहन मो.सा. क्रमांक सीजी 22 एम 5826 किमती 20000 रूपये को जप्त कर थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 50/2022 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।








