*पुलिस नक्सल मुठभेड़ में एक पुरुष नक्सली ढेर
*मौक़े से एक माओवादी का शव और हथियार सहित नक्सल सामग्री बरामद*
*उफनती हुई इंद्रावती के तेज बहाव को लांघ कर जवान पहुँचे नदी पार*
ज़िला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा।






![]()


◼️जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के थाना गीदम क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इकेली,नेलगोड़ा तुमनार के आसपास जंगल पहाड़ियों में 10-15 सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की थी आसूचना।
◼️ उक्त आसूचना के आधार पर आज ज़िला दंतेवाड़ा के डीआरजी बस्तर फाइटर्स द्वारा क्षेत्र में नक्सल गश्त सर्च अभियान चलाया गया।उफनती हुई इन्द्रावती की तेज़धार को अपनी जान की परवाह न करते हुए जवानों ने नदी पार करके इस अभियान को अंजाम दिया।
◼️अभियान के दौरान डीआरजी बस्तर फ़ाईटर्स दंतेवाड़ा की टीम पर माओवादियों द्वारा नुक़सान पहुँचाने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। सुरक्षाबलों द्वारा मोर्चा सम्भाल कर जवाबी कार्यवाही की गई।
◾ फ़ायरिंग रुकने पश्चात घटनास्थल की सर्चिंग करने पर एक पुरुष माओवादी का शव हथियार और नक्सल सामग्री सहित बरामद हुआ हैl
◾️मुठभेड़ उपरांत बरामद माओवादी शव ( जो संभवतः प्लाटून 16 का सदस्य था )की शिनाख्तगी कार्यवाही की जा रही है।
◾इस मुठभेड़ में और भी नक्सलियो के घायल होने की प्रबल संभावना है ।
◾️ समस्त सुरक्षाबल की टीम सुरक्षित है।
◾️ विस्तृत जानकारी अभियान पूरा होने के बाद पृथक से जारी की जायेगी l
