*शराब का सेवन कर घर वालों को रोज गाली-गलौज कर मार-पीट कर धमकी देता था
एस एच अज़हर दन्तेवाड़ा किरंदुल अनावेदक – सुकांतो पाल पिता स्व. सुशील पाल उम्र-43 वर्ष, पता- पता- बंगाली कैम्प वार्ड क्र. 03 किरन्दुल, थाना किरन्दुल, जिला- दन्तेवाड़ा (छ.ग.) के विरुद्ध शिकायत आवेदन प्राप्त हुआ था जिसकी जांच हेतु पुलिस टीम पगई हुई थी और आवेदिका व गवाहों को तलब कर पुछताछ करने पर बताये की 02 माह पूर्व से अब तक अनावेदक सुकांतो पाल आये दिन शराब के नशे में घर परिवार के साथ एवं आवेदिका व गवाहों व पड़ोसियों को घर व जमीन की हिस्सेदारी कि बात को लेकर अपशब्द कहकर लड़ाई झगड़ा करने लगता है बता रहे थे कि पूछताछ के दौरान ही अनावेदक सुकांतो पाल मौके पर ही आकर अनावेदिका व गवाहों को तुम लोग मेरे घर से निकल जाओ कहते हुए अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मार-पीट, लड़ाई-झगड़ा पर उतारू हो गया। मौके पर पुलिस पार्टी द्वारा अनावेदक को लड़ाई झगड़ा न करने की समझाईस देने लगे (पूर्व में ही अनावेदक को कई बार समझाईश दिया जा चुका है) फिर भी अनावेदक द्वारा नहीं मानते हुए आवेश में आकर और ज़्यादा उत्तेजित हो गया। पुलिस द्वारा अनावेदक को हिरासत में नही लिया जाता तो निश्चय ही अनावेदक संज्ञेय अपराध कारित कर देता, लिहाजा पुलिस के पास अन्य कोई विकल्प नही होने से अनावेदक सुकांतो पाल को मौके पर समक्ष गवाहों के गिरफ्तार कर अनावेदक को धारा-170 बी.एन.एस.एस. के तहत् गिरफ्तार किया जाकर शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु धारा-126, 135 बी.एन.एस.एस. का इस्तगासा तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया था जहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
