ऽ *दन्तेवाड़ा जिले में लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान से प्रभावित होकर 03 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण।*
ऽ *उक्त माओवादी गंगालूर, भैरमगढ़ एवं कटेकल्याण एरिया कमेटी में थे सक्रिय।*
ऽ *छत्तीसगढ़ शासन के ‘‘नक्सल उन्मूलन एवं नक्सल पुनर्वास नीति’’ के तहत विश्वास, विकास एवं सुरक्षा की भावना का हो रहा व्यापक प्रचार-प्रसार।*
एस एच अज़हर दन्तेवाड़ा पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा गौरव राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान तथा छ0ग0 शासन की ‘‘पुनर्वास नीति’’ के तहत जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के द्वारा भटके हुए माओवादियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए लगातार संपर्क एवं संवाद कर शासन की नक्सल पुनर्वास नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार गाॅव-गाॅव तक किया जा रहा है,* इसके प्रभाव में लगातार शीर्ष माओवादियों सहित भटके हुए माओवादियों द्वारा आत्मसमर्पण किया जा रहा है। नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सलवाद की ओर भटके युवा अब समाज के मुख्यधारा में जुड़ने का संकल्प करके गंगालूर, भैरमगढ़ एवं कटेकल्याण एरिया कमेटी अन्तर्गत *क्रमश: 1. गंगालूर एरिया मेडिकल टीम पार्टी सदस्य सुरेश माड़वी पिता स्व0 सन्नू माड़वी उम्र लगभग 23 वर्ष जाति मुरिया निवासी हुर्रेपाल हण्ड्रीपाल पारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर, 2. फुलगट्टा पंचायत जनताना सरकार सदस्य/ग्राम दोर्रागुड़ा पंच कमेटी अध्यक्ष बचलू भोगाम पिता स्व0 छन्नू भोगाम उम्र लगभग 31 वर्ष जाति मुरिया निवासी दोर्रागुड़ा पटेलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर एवं 3. ग्राम मार्जूम हुर्रापारा डीएकेएमएस सदस्य हिड़मा राम पोड़ियामी पिता स्व0 बुधरा राम पोड़ियामी उम्र लगभग 16 वर्ष जाति मुरिया निवासी मार्जूम हुर्रापारा थाना कटेकल्याण जिला दन्तेवाड़ा ने* आत्मसमर्पण की इच्छा जाहिर करते हुये लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान के तहत *दिनांक 22.08.2024 को पुलिस उप महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप पुलिस उप महानिरीक्षक (परि0) सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज राकेश कुमार, पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा गौरव राय कमाण्डेंट 230वीं वाहिनी सीआरपीएफ अनिल कुमार प्रसाद,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला द्वितीय कमान अधिकारी 230वीं वाहिनी सीआरपीएफ अनिल शेखावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा रामकुमार बर्मन ,उप कमाण्डेंट 230वीं वाहिनी सीआरपीएफ धर्मेन्द्र सिंह, एवं विमल कुमार सहायक कमाण्डेन्ट (उप0 कमाण्डेन्ट आसूचना शाखा) के समक्ष डीआरजी कार्यालय दन्तेवाड़ा में आत्मसमर्पण किये।*
*उक्त माओवादी दम्पती को आत्मसमर्पण कराने में आरएफटी (आसूचना शाखा), 230वीं वाहिनी सीआरपीएफ, डीआरजी एवं बस्तर फाईटर दन्तेवाड़ा का विशेष योगदान रहा।*
आत्मसमर्पित माओवादियों को पुनर्वास नीति के तहत् 25-25 हजार रूपये की सहायता राषि के साथ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अन्य सुविधायें मुहैया कराई जाएगी।
*(लोन वर्राटू अभियान के तहत् अब तक 193 ईनामी सहित कुल 864 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं)।*
-00-






![]()


