Skip to content
July 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 9 सशस्त्र वर्दीधारी माओवादियों हुए ढेर
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 9 सशस्त्र वर्दीधारी माओवादियों हुए ढेर

Purushottam Manhare September 4, 2024

 

दंतेवाड़ा।

जिला दंतेवाड़ा व बीजापुर के सरहदी क्षेत्र लोहागाँव पुरंगेल एंड्री के जंगल पहाड़ी में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में ढेर हुए 09 सशस्त्र वर्दीधारी माओवादियों की शिनाख्त हुई।DKSZCM रणधीर (25 लाख) एवम् 05 पाँच लाख ईनामी ACM, Andhra-Odisha Border डिवीज़न सदस्य,दरभा डिवीज़न सदस्य सहित पश्चिम बस्तर और दरभा डिवीजन तथा PLGA कंपनी नंबर 2 के अन्तर्गत कुल 60 लाख से अधिक ईनामी के रूप में पहचान हुई है।
संयुक्त अभियान में दंतेवाड़ा जिले के एलिट फोर्सेस डीआरजी, बस्तर फ़ाईटर्स एवं सीआरपीएफ़ 111वीं , 230 वीं वाहिनी Young Platoon का बल रहा शामिल।

मौके से SLR 01 नग, 303 रायफल 02 नग, टेटी कार्बाइन (9mm) 01 नग, 8mm rifle 01 नग,315 बोर राइफल 01 नग, 12 बोर राइफल 02 नग, बीजीएल लांचर 01 नग, भरमार बंदुक 02 नग सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामान व अन्य नक्सली दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद।

मुठभेड़ में बड़ी संख्या में अन्य नक्सलियों के मारे जाने अथवा घायल होने की संभावना।

बस्तर संभाग अंतर्गत विगत महीनों से प्रभावी नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत नक्सलवाद का सफाया करने के उद्देश्य से दंतेवाड़ा पुलिस के द्वारा नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में दिनांक 03 सितंबर 2024 को जिला दंतेवाड़ा से दंतेवाड़ा बीजापुर सीमावर्ती क्षेत्रान्तर्गत पश्चिम-बस्तर डिवीजन,दरभा डिविजन ,PLGA कंपनी नंबर 2 के बड़े कैडर के माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर संयुक्त बल रवाना किया गया था।

पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा श्री गौरव राय द्वारा बताया गया कि जिला दंतेवाड़ा एवं बीजापुर सीमावर्ती क्षेत्र अंतर्गत जिला दंतेवाड़ा के थाना किरंदुल अंतर्गत लोहागाँव, पुरंगेल, एंड्री के जंगल पहाड़ी में पश्चिम बस्तर एवं दरभा डिवीजन के साथ PLGA कंपनी नंबर 2 के माओवादियो की उपस्थिति की आसूचना प्राप्त होने पर दंतेवाड़ा डीआरजी /बस्तर फ़ाईटर्स और CRPF 111 एवं 230 वाहिनी की Young Platoon की संयुक्त पुलिस पार्टी सर्चिंग अभियान पर गई थी।

अभियान के दौरान दिनांक 03.09.2024 को प्रातः करीबन 10:30 बजे से पश्चिम बस्तर डिवीजन और दरभा डिविजन क्षेत्रान्तर्गत दंतेवाड़ा बीजापुर सीमावर्ती क्षेत्र के लोहागाँव पुरंगेल एंड्री के जंगल पहाड़ी में माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलो को जान से मारने व हथियार लूटने की नियत से अंधाधुंध फायरिंग किया गया ।

पुलिस पार्टी द्वारा तत्काल पोजीशन लेकर आत्मसमर्पण हेतु आवाज दिया गया आत्मसमर्पण की बात को नक्सलियों के द्वारा अनसुना करते हुए और अधिक मात्रा में फायरिंग करने लगे। पुलिस पार्टी के पास आत्मसुरक्षार्थ फायरिंग के अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं होने पर सुरक्षा बलों द्वारा मौके पर पोजिशन लेकर जवाबी फायरिंग किया गया इसके बाद रूक-रूक कर अलग-अलग टीमों के साथ लगातार मुठभेड़ हुआ। बाद खुद को घिरता देखकर नक्सली जान बचाकर घने जंगलो व पहाड़ियों की आड़ लेकर भाग गये।
फायरिंग बंद होने पर सभी टीमों द्वारा अपने-अपने दिये गये टॉस्क क्षेत्र में सर्चिंग करने पर घटना स्थल के अलग-अलग स्थानों से 06 महिला सशस्त्र वर्दीधारी माओवादी सहित 09 सशस्त्र वर्दीधारी माओवादी का शव तथा शव के पास से SLR 01 नग, 303 रायफल 02 नग, टेटी कार्बाइन (9mm) 01 नग, 8mm rifle 01 नग,315 बोर राइफल 01 नग, 12 बोर राइफल 02 नग, बीजीएल लांचर 01 नग, भरमार बंदुक 02 नग सहित भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ और अन्य नक्सली दैनिक उपयोगी सामान बरामद हुआ। घटना स्थल में और भी खून के धब्बे दिखाई दिये जिससे प्रतीत होता है कि इस मुठभेड़ में बडी संख्या में अन्य माआवेदियों के घायल अथवा मारे जाने की संभावना है।

मारे गये नक्सलियों के नाम व पद
क
(01) नाम- रनधीर, पद DKSZCM निवासी वारंगल ईनामी-25 लाख।

(02) नाम- कुमारी शांति, पद- 31 PL सदस्य, ईनामी- 05 लाख

(03) नाम- सुशीला मडकाम पति जगदीश,पद- एसीएम, निवासी ज़िला ईनामी- 05 लाख

04) नाम- गंगी मुचाकी, पद – कटेकल्याण एरिया कमेटी सदस्य ईनामी-05 लाख।

(05) नाम- कोसा माडवी,पद- मालंगिर एरिया कमेटी पार्टी सदस्य, ईनामी-05 लाख ।

(06) नाम- ललिता, पद- डीवीसीएम सुरक्षा दलम सदस्य ईनामी- 05 लाख।

07) नाम- कविता पद- AOBSZC की गार्ड, ईनामी- 05 लाख।

(08) नाम- हिड्मे मङ्कम पद- डीवीसीएम सुरक्षा दलम सदस्य, ईनामी-02 लाख

(09) नाम कमलेश पद- प्लाटून सदस्य ईनामी 2 लाख निवासी जिला बीजापुर

 

उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा श्री कमलोचन कश्यप द्वारा बताया गया कि- इस ऑपरेशन के उपरांत नक्सलियों के गढ़ रहे पश्चिम-बस्तर और दरभा डिवीजन के माओवादियों में भय का माहौल व्याप्त है। क्षेत्र को नक्सली शीर्ष नेतृत्व अपना सुरक्षित ठिकाना मानते है नक्सली नेतृत्व इस ऑपरेशन उपरांत ग्रामीणों एवं अपने निचले कैडर को दोषारोपण कर रहे हैं। सुरक्षा बलों का नक्सलियों के अटैकिंग फोर्स के स्तम्भ के ऊपर कड़ा प्रहार है।

उप पुलिस महानिरीक्षक सीआरपीएफ़ दंतेवाड़ा श्री राकेश कुमार द्वारा बताया गया कि दुर्गम जंगल एवं विकट भौगोलिक परिस्थितियों में रहने वाले मूल निवासियों को नक्सलवादी विचारधारा से बचाना और उन्हें माओवादी सिद्धांतों के आकर्षण से बाहर निकलना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है, ताकि क्षेत्र में विकास एवं शांति कायम हो सके। हम उन सभी मूलवासियों से जो बाहरी विचारधारा और बाहर के नक्सली नेताओं के गलत प्रभाव में फंस गये हैं। अपील करते हैं कि वे नक्सलवाद एवं नक्सली विचारधारा को त्याग कर शासन की आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति को अपनाकर समाज के मुख्य धारा से जुड़े और हथियार और नक्सलवादी विचारधारा का पूर्णतः त्याग व विरोध करें।

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि- प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के उद्देश्य से स्थानीय जिला पुलिस बल, डीआरजी तथा केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों द्वारा आपसी बेहतर तालमेल एवं रणनीति के साथ काम करने के परिणाम स्वरूप वर्ष 2024 में बस्तर संभाग अंतर्गत की जा रही नक्सल विरोधी अभियान के दौरान अब तक कुल 153 नक्सलियों के शव बरामद, 669 गिरफ्तार एवं 656 नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण किया गया है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous 5 सितम्बर को कैट का विद्युत बचत एवं अक्षय ऊर्जा पर कार्यशाला – अमर पारवानी*
Next श्री राघव मन्दिर बैलाडीला देवस्थान में किया गया सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ*

Related Stories

अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*

July 27, 2026
कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 

July 27, 2026
गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*

July 27, 2026

Recent Posts

  • अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*
  • कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 
  • गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*
  • हिरोली ग्राम पंचायत बनी एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग सीजन-1 की चैंपियन*
  • *डी ए वी किरंदुल ने क्लस्टर लेवल खेल- कूद प्रतियोगिता में जीते 49 स्वर्ण*

You may have missed

अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*

July 27, 2026
कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 

July 27, 2026
गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*

July 27, 2026
हिरोली ग्राम पंचायत बनी एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग सीजन-1 की चैंपियन*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

हिरोली ग्राम पंचायत बनी एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग सीजन-1 की चैंपियन*

July 27, 2026

Recent Posts

  • अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*
  • कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 
  • गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*
  • हिरोली ग्राम पंचायत बनी एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग सीजन-1 की चैंपियन*
  • *डी ए वी किरंदुल ने क्लस्टर लेवल खेल- कूद प्रतियोगिता में जीते 49 स्वर्ण*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.