एस एच अज़हर दंतेवाड़ा -कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के सेक्टर पर्यवेक्षकों का शंखनी सभा कक्ष में बैठक रखा गया था जिसमें जिला समस्त पर्यवेक्षक महिला /पुरुष का राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा की गई,मुख्यरूप से आयुष्मान कार्ड पंजीयन ,गैर संचारी रोग (NCD)गर्भवती महिलाओं का प्रथम तिमाही में ,टीकाकरण एवं विभाग में किसी भी प्रकार की समस्याओं के समाधान करने के संबंध में चर्चा की गई गैर संचारी रोग (NCD) कार्यक्रम अंतर्गत 30 वर्ष से ऊपर वाले सभी हितग्रहियों का स्क्रीनिंग करना,मुख कैंसर,स्तन कैंसर,ग्रीवा कैंसर ,उच्च रक्तचाप,मधुमेह एवं हीमोग्लोबिन का पूर्णता से जांच कर उपचार एवं हॉयर सेक्टर रिफर करना , आयुष्मान कार्ड का पंजीयन अगले 15 तारीख तक पूर्ण करने एवं ऐसे हितग्राही जिनकी मृत्यु हो चुकी हो,पलायन कर चुके हों,विवाह होकर दूसरे गांव चले गए हों या जिनका डबल नाम है उनकी सूची बनाकर कार्यालय मुख चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी में जमा कराने कहा गया और अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों की लक्ष्य अनुरूप शतप्रतिशत सैचुरेशन आगामी 29/10/2024 से पहले करने हेतु निर्देश दिए गए।जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार विश्व, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय रामटेके,समस्त विकास खण्ड के खण्ड चिकित्सा अधिकारी,विकास खण्ड प्रबंधक और जिला एवं विकास खण्ड स्तर के अधिकारी /कर्मचारी उपस्थित थे।
