पार्षद सुश्री विश्वदिनी पाण्डेय भी इस अवसर पर उपस्थित रही
रायपुर।
राजधानी के नगर निगम जोन क्रमांक 3 के रानी लक्ष्मीबाई वार्ड क्रमांक 10 के प्रेम नगर मोवा में अधोसंरचना मद के अंतर्गत 8 विभिन्न नये विकास कार्यों का आज रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने भूमिपूजन किया । इस अवसर पर विधायक श्री साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि नवरात्रि का पर्व चल रहा है और नवरात्रि पर विकास कार्यों का भूमिपूजन होने का अर्थ है मां दुर्गा का आशीर्वाद है। वार्ड पार्षद के मेहनत और अथक प्रयास से आपके वार्ड में 81लाख के एक साथ 8 विकास कार्यों का भूमिपूजन है। उन्होंने आगे कहा कि वार्ड में आगे भी निरंतर इस तरह के विकास के कार्य होते रहेंगे।श्री साहू ने कहा कि आपके वार्ड में जो भी समस्या है उससे मुझे अवगत कराते रहे। आपके हर समस्या का निदान किया जाएगा। प्रदेश में विष्णुदेव साय की सरकार है और विष्णुदेव सायं की सरकार में विकास कार्य होते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह आपका सहयोग अब तक मिलता रहा है इसी तरह आगे भी आप सभी का सहयोग मिलता रहे। वहीं वार्ड पार्षद विश्वदिनी पाण्डेय ने वार्ड वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि वार्ड के सड़क और नाली बहुत ज्यादा खराब हो गयी थी ,और जब भी मैं यहां आती थी तो मुझे भी अच्छा नहीं लगता था और आप लोगों की भी शिकायत थी कि सड़क खराब हो गई है इसे नया बनावा दीजिए और अब जल्द ही आपकी शिकायत दूर हो जाएगी विधायक मोतीलाल साहू के द्वारा भूमिपूजन होने जा रहा है।







![]()


उन्होंने कहा कि ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के तहत नगर निगम जोन 3 के तहत रानी लक्ष्मीबाई वार्ड क्रमांक 10 में अधोसंरचना मद के अंतर्गत 8 विभिन्न स्थानों पर एकमुश्त 81 लाख रू. से अधिक की स्वीकृत लागत के नये विकास कार्यो का भूमिपूजन हैं ।भूमिपूजन विधायक मोती लाल साहू
वार्ड पार्षद सुश्री विश्वदिनी पाण्डेय ने श्रीफल फोडकर एवं कुदाल चलाकर गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों, जोन 3 जोन कमिश्नर जसदेव सिंह बाबरा, कार्यपालन अभियंता अंशुल शर्मा सहित संबंधित जोन 3 अधिकारियों की उपस्थिति में भूमिपूजन कर प्रारंभ करवाया। रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रानी लक्ष्मीबाई वार्ड क्रमांक 10 के तहत अधोसंरचना मद के अंतर्गत आदर्श नगर रूपदास साहू गली से एमडीएस विद्यालय तक सडक नाली निर्माण 11 लाख 60 हजार रू. में, वीवी विहार गली नंबर 1 में नाली निर्माण 4 लाख 23 हजार रू. में, आदर्श नगर गली नंबर 8 व 9 में सडक निर्माण 10 लाख 41 हजार रू. में, प्रेम नगर में साहू काम्पलेक्स के पीछे से बब्बू प्लाट तक सडक निर्माण 5 लाख 98 हजार रू. में , वीवी विहार गली नंबर 7 में सडक व नाली निर्माण 8 लाख 32 हजार रू. में, ओम शांति स्कूल से जराही मंदिर तक सडक व नाली निर्माण 17 लाख 97 हजार रू. में, अमन नगर में नाजिर खान के घर के पास से मनीष शर्मा के घर तक सडक व नाली निर्माण 8 लाख 25 हजार में, आदर्श नगर गली नंबर 12 ए में सीसी रोड निर्माण कार्य 15 लाख 45 हजार रू. में करने वार्ड पार्षद सुश्री विश्वदिनी पाण्डेय एवं वार्डवासियों के साथ मिलकर श्रीफल फोडकर व कुदाल चलाकर भूमिपूजन कर कार्यारंभ करवाया। रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने जोन 3 जोन कमिश्नर जसदेव सिंह बाबरा एवं कार्यपालन अभियंता श्री अंशुल शर्मा को निर्देशित किया कि तत्काल स्वीकृति अनुसार अधोसंरचना मद के अंतर्गत नये विकास कार्य वार्ड 10 के क्षेत्र में चयनित स्थल पर प्रारंभ करवाये एवं सतत मॉनिटरिंग कर तय समय सीमा के भीतर उच्च स्तरीय गुणवत्ता सहित जनहित में जनसुविधा विस्तार हेतु प्राथमिकता से पूर्ण करवाये। इस मौके पर भाजपा युवा नेता मोहन साहू, ओम प्रकाश साहू,मनहरण साहू, सहित वार्ड वासी उपस्थित रहे।
