एस एच अज़हर दंतेवाड़ा किरंदुल: श्री राघव मंदिर परिसर में आयोजित डांडिया नाइट के चौथे एवम अंतिम दिवस राम नवमी के पर्व पर सामूहिक डांडिया के साथ समूहों के डांडिया नृत्य प्रतोयोगिता का आयोजन किया जिसमे कुल 8 समूह ने हिस्सा लिया जिसमे डी फिटनेस ,गोल्डन गर्ल,अभियान ग्रुप,राधा रानी ग्रुप, सुकरू कैंप, अरुण्या एवम आर के ग्रुप ने हिस्सा लिया जिसमे प्रथम अंकिता इक्का का अरूण्या ग्रुप रहा द्वितीय स्थान पर राजकुमार माडिया का आर के ग्रुप एवम तृतीय स्थान पर सुकरु कैम्प रहा साथ ही उत्तम जोड़ी का पुरस्कार अनुपमा एवम रुद्र को मिला उत्तम परिधान कंचन शर्मा तथा एकल नृत्य सत्या एवम श्रेया साहू ने जीता प्रथम पुरस्कार 15001 एवम द्वितीय पुरस्कार 7001 रुपए की नगद रही एवम ट्रॉफी प्रदान की गई
पूरे कार्यक्रम में सबसे आकर्षण का केंद्र रहा योगेश विश्वकर्मा की टीम द्वारा आयोजित कृष्ण भगवान की सम्पूर्ण जीवन गाथा. श्री कृष्ण लीला अध्यात्म की सबसे प्रसिद्ध कथाओं में से एक है। उसके बाल्यावस्था से लेकर युवा वस्था तक लीलाओं का वर्णन किया जिसमें गोचारण लीला, गोवर्धन लीला, रास लीला आदि मुख्य है। में मामा कंस का वध के साथ विराट रूप भी प्रदर्शित किया जिसमे भक्तो को जयकारों से नगर गूंज उठा
उक्त कार्यक्रम के पश्चात पुरस्कार वितरण किया जिसमे ए के सिंह,देवरायलु,रोशन मिश्रा,मीरा तिवारी, प्रह्लाद साहू , एस बी महापात्र,प्रकाश चंद्र जैन,शालिनी कर्मा, एम सिंधु,उत्कर्ष देवांगन, पी एल साहू ,लीना साहू,के उक्त कार्यक्रम के साक्षी बने डांडिया आयोजन समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष गौरीशंकर तिवारी ने बताया कि वर्ष 2018 में पहली बार नगर में विशेष तौर में डांडिया गरबा का आयोजन प्रारंभ किया गया जोकि आज दिनांक तक लगातार भक्तिमय रूप से आयोजित किया जा रहा है आयोजन समिति के सचिव धीरज पांडेय ने बताया समिति हमेशा से अपने कार्यक्रम में कुछ नया और आधुनिक करना चाहती है जिसमे इस वर्ष एल ई डी स्क्रीन के माध्यम से लाइव कार्यक्रम आयोजित जिससे भक्तो दूर से भी स्क्रीन के माध्यम से आयोजन देख पाए कोषाध्यक्ष थानेश्वर जोशी ने नगर के सभी प्रतिष्ठानों का धन्यवाद किया जिससे कार्यक्रम हेतु सहयोग राशि प्रदान करी उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने आयोजन में सम्मिलित सभी समूह को धन्यवाद दिया और अगले वर्ष पुनः पधारने हेतु आग्रह किया इस दौरान पूर्णिमा उपाध्यक्ष,प्रीति दूधी सह सचिव,सौरभ सोनी,अजय केशरी, टी सुरेंद्र बाबू,विकास स्वामी पदमवार,तुलसी यादव, अवि अनंत, बी उद्देश, सोनू ठाकुर,मौजूद रहे








