Skip to content
June 9, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • कलेक्टर के कड़े निर्देश के बाद जिला मंडी बोर्ड ने खराब सीसी रोड का कराया दोबारा निर्माण काम
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • प्रशासनिक

कलेक्टर के कड़े निर्देश के बाद जिला मंडी बोर्ड ने खराब सीसी रोड का कराया दोबारा निर्माण काम

Roshan Manhare November 10, 2024

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने ग्राम बटूराकछार में खराब सड़क निर्माण पर हुए थे नाराज,फिर से हो रहा सीसी रोड का निर्माण

कवर्धा, 10 नवंबर 2024। कवर्धा विकासखंड के ग्राम बटूराकछार में सीसी रोड के निर्माण में खामियां पाए जाने के बाद, कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के सख्त निर्देश पर सड़क का पुनर्निर्माण कार्य शुरू हो गया है। हाल ही में कलेक्टर श्री वर्मा ने ग्राम बटूराकछार का दौरा किया और वहां निर्मित सीसी रोड की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क निर्माण में कई खामियां पाईं, जिससे क्षेत्र के लोगों को असुविधा हो सकती थी। निरीक्षण के दौरान, कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए कि खराब गुणवत्ता वाली सड़क को तुरंत उखाड़कर दोबारा गुणवत्तापूर्ण तरीके से बनाई जाए। जिसके बाद रोड का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसे तय मानकों के अनुरूप पूरा किया जाना चाहिए ताकि यह लंबे समय तक टिकाऊ रहे। ग्राम बटूराकछार में मंडी द्वारा स्वीकृत 8 लाख रूपए की लागत से सीसी रोड निर्माण किया जा रहा है।

कलेक्टर के इस कड़े कदम से ग्रामवासियों में संतोष और खुशी की लहर है। गांव के लोगों ने कलेक्टर के प्रति आभार जताते हुए कहा कि प्रशासन की यह पहल सराहनीय है और इससे भविष्य में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित होंगे। नागरिकों ने विश्वास जताया कि इस बार सड़क का निर्माण मजबूत और टिकाऊ होगा जिससे उन्हें लंबे समय तक लाभ मिलेगा। कलेक्टर श्री वर्मा ने अधिकारियों को भविष्य में निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाना जरूरी है,ताकि शासकीय योजनाओं का लाभ नागरिकों तक सही ढंग से पहुंचे। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित जांच और निगरानी करने के निर्देश दिए है, जिससे क्षेत्र में अच्छे और गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य हो सकें। ग्राम बटूराकछार में सीसी रोड का पुनर्निर्माण कार्य कलेक्टर के निर्देशानुसार तेजी से चल रहा है और जल्द ही इसे पूरा कर गांववासियों को सौंपा जाएगा।

About Author

Roshan Manhare

See author's posts

Tags: Cg news Kavardha

Post navigation

Previous बजाज फिन्सर्व एएमसी ने कंजम्प्शन थीम के अंतर्गत एक ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम, बजाज फिन्सर्व कंजम्प्शन फंड शुरू करने की घोषणा की
Next *रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा उप-निर्वाचन : मतदान दिवस और मतदान के एक दिन पूर्व प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों का कराना होगा पूर्वप्रमाणीकरण*

Related Stories

रसोई गैस के दाम में वृद्धि, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन कर घेराव
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

रसोई गैस के दाम में वृद्धि, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन कर घेराव

June 9, 2026
नारी वंदन 2026 की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ महिला विंग की महत्वपूर्ण जूम बैठक सम्पन्न – मधु
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

नारी वंदन 2026 की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ महिला विंग की महत्वपूर्ण जूम बैठक सम्पन्न – मधु

June 9, 2026
डुमरतराई थोक बाजार में 5, 10, 20 के नए नोट एवं सिक्के का व्यापारियों को वितरण किया गया*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

डुमरतराई थोक बाजार में 5, 10, 20 के नए नोट एवं सिक्के का व्यापारियों को वितरण किया गया*

June 9, 2026

Recent Posts

  • रसोई गैस के दाम में वृद्धि, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन कर घेराव
  • नारी वंदन 2026 की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ महिला विंग की महत्वपूर्ण जूम बैठक सम्पन्न – मधु
  • डुमरतराई थोक बाजार में 5, 10, 20 के नए नोट एवं सिक्के का व्यापारियों को वितरण किया गया*
  • एएम/एनएस इंडिया किरंदुल की सीएसआर पहल: फुलपाड़ ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, आधुनिक पैथोलॉजिकल जांच और निशुल्क दवाओं से लाभान्वित हुए ग्रामीण*
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर एएमएनएस इंडिया ने किया पर्यावरण संरक्षण का संदेश :

You may have missed

एएम/एनएस इंडिया किरंदुल की सीएसआर पहल: फुलपाड़ ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, आधुनिक पैथोलॉजिकल जांच और निशुल्क दवाओं से लाभान्वित हुए ग्रामीण*
  • Uncategorized

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.