Skip to content
June 9, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • *रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा उप-निर्वाचन : मतदान दिवस और मतदान के एक दिन पूर्व प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों का कराना होगा पूर्वप्रमाणीकरण*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

*रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा उप-निर्वाचन : मतदान दिवस और मतदान के एक दिन पूर्व प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों का कराना होगा पूर्वप्रमाणीकरण*

Amin Manhare November 10, 2024

*मतदाताओं को भ्रमित करने वाले विज्ञापनों पर होगी रोक*

रायपुर. 10 नवम्बर 2024. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा उप-निर्वाचन के लिए इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के साथ ही प्रिंट मीडिया में भ्रामक प्रकृति के विज्ञापनों के प्रकाशन को रोकने के संबंध में व्यापक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत उप-निर्वाचन के लिए मतदान तिथि 13 नवम्बर तथा उसके एक दिन पूर्व प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों का पूर्वप्रमाणीकरण आवश्यक है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस संबंध में जारी परिपत्र की जानकारी देते हुए बताया कि मतदान दिवस और उसके एक दिन पूर्व प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले विज्ञापनों के लिए यह अनिवार्य होगा। आयोग के निर्देशानुसार मतदान दिवस और उसके एक दिन पूर्व प्रिंट मीडिया में राजनीतिक विज्ञापनों के प्रकाशन के पूर्व जिला अथवा राज्य स्तरीय मीडिया प्रमाणन समिति से विज्ञापनों का पूर्व प्रमाणन अनिवार्य किया गया है। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य स्तरीय तथा जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन समिति को प्रमाणन हेतु प्राप्त आवेदन पर त्वरित निर्णय लेने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि आवेदनकर्ताओं द्वारा ऐसे विज्ञापन के प्रस्तावित प्रकाशन दिनांक से कम से कम दो दिवस पूर्व मीडिया प्रमाणन समिति को आवेदन प्रस्तुत किए जाने चाहिए।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने बताया कि मतदान दिवस के पूर्व एवं मतदान तिथि को प्रिंट मीडिया में भ्रामक प्रकृति के विज्ञापनों के प्रकाशन के बाद वे दल अथवा प्रत्याशी जो इससे प्रभावित होते हैं, उनके पास किसी भी प्रकार की सफाई अथवा खंडन का अवसर नहीं होता। ऐसे में स्वतंत्र, पारदर्शी और निष्पक्ष निर्वाचन के लिए मतदान दिवस के एक दिन पहले और मतदान तिथि को प्रिंट मीडिया में राजनीतिक विज्ञापनों के प्रकाशन के पूर्व विज्ञापनों का पूर्वप्रमाणन आवश्यक है।

About Author

Amin Manhare

See author's posts

Tags: Cg news

Post navigation

Previous कलेक्टर के कड़े निर्देश के बाद जिला मंडी बोर्ड ने खराब सीसी रोड का कराया दोबारा निर्माण काम
Next बृजमोहन मे साहस हो तो अपने कथित 5000 करोड़ के विकास कार्य की सूची जारी करें -कांग्रेस*

Related Stories

रसोई गैस के दाम में वृद्धि, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन कर घेराव
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

रसोई गैस के दाम में वृद्धि, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन कर घेराव

June 9, 2026
नारी वंदन 2026 की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ महिला विंग की महत्वपूर्ण जूम बैठक सम्पन्न – मधु
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

नारी वंदन 2026 की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ महिला विंग की महत्वपूर्ण जूम बैठक सम्पन्न – मधु

June 9, 2026
डुमरतराई थोक बाजार में 5, 10, 20 के नए नोट एवं सिक्के का व्यापारियों को वितरण किया गया*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

डुमरतराई थोक बाजार में 5, 10, 20 के नए नोट एवं सिक्के का व्यापारियों को वितरण किया गया*

June 9, 2026

Recent Posts

  • रसोई गैस के दाम में वृद्धि, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन कर घेराव
  • नारी वंदन 2026 की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ महिला विंग की महत्वपूर्ण जूम बैठक सम्पन्न – मधु
  • डुमरतराई थोक बाजार में 5, 10, 20 के नए नोट एवं सिक्के का व्यापारियों को वितरण किया गया*
  • एएम/एनएस इंडिया किरंदुल की सीएसआर पहल: फुलपाड़ ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, आधुनिक पैथोलॉजिकल जांच और निशुल्क दवाओं से लाभान्वित हुए ग्रामीण*
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर एएमएनएस इंडिया ने किया पर्यावरण संरक्षण का संदेश :

You may have missed

एएम/एनएस इंडिया किरंदुल की सीएसआर पहल: फुलपाड़ ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, आधुनिक पैथोलॉजिकल जांच और निशुल्क दवाओं से लाभान्वित हुए ग्रामीण*
  • Uncategorized

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.