रायपुर । पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय कर्मचारी साख समिति का चुनाव फरवरी ,2022 में होगा । समिति के अध्यक्ष श्रवण सिह ठाकुर ने जानकारी दिया कि माह दिसंबर 2021 में राज्य शासन को समिति की पूरी जानकारी देकर समिति का चुनाव कराने आग्रह किया गया था एवं राज्य शासन के निर्देश पर चुनाव कराने के लिए समिति का बायलॉज, सदस्यता सूची, ₹1000 का डिमांड ड्राफ्ट राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग के नाम पर भेज दिया गया था । राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग के आयुक्त श्री सुनील कुमार कुजूर ने अजय ताम्रकार वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त करते हुए प्रदेश में फैले कोविड-19 कोरोनावायरस के कारण केंद्र राज्य एवं सरकार द्वारा जारी निर्देशों एवं कोविड-19 पोटोकाल का पालन करते हुए सहकारी अधिनियम एवं नियमों के तहत समिति के निर्वाचन मंडल बोर्ड के निर्वाचन के लिए सोसायटी की सदस्यता सूची को अंतिम रूप देने, सोसायटी की सदस्यता सूची का परीक्षण कर प्रकाशन करने संबंधी कार्य को करने का निर्देश दिया गया था। आयोग ने समिति के अध्यक्ष को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा चाही गई सभी वांछित जानकारी उपलब्ध कराने निर्देश दिया गया था। समिति के अध्यक्ष श्रवण सिह ठाकुर ने आयोग के निर्देश पर समस्त जानकारी रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसका रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा समिति के सदस्यता सूची का मिलान किया गया एवं प्रकाशन कर सदस्यों को जानकारी दिया गया कि सदस्यता सूची सहकारी समिति कार्यालय, विश्वविद्यालय प्रशासन कार्यालय एवं भारतीय स्टेट बैंक के सूचना पटल में लगा दिया गया है , जिन सदस्यों को दावा आपत्ति करना हो वह समिति कार्यालय में 10 दिनों के भीतर प्रस्तुत करें । श्रवण सिंह ठाकुर ने बताया कि सदस्यों द्वारा प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निराकरण कर लिया गया है एवं रिपोर्ट आयोग को भेज दिया गया है , जिसके आधार पर चुनाव अधिकारी नियुक्त किया जाएगा जो फरवरी माह 2022 में समिति का चुनाव कराएगा , जिसमें विभिन्न वर्गों से 11 संचालक मंडल का चयन होगा । श्रवण सिह ठाकुर अध्यक्ष कर्मचारी साख समिति पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर।
