Skip to content
July 25, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • रेडी टू ईट के नाम पर भाजपा सरकार ने महिलाओं को ठगा*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

रेडी टू ईट के नाम पर भाजपा सरकार ने महिलाओं को ठगा*

Purushottam Manhare November 26, 2024

*साय सरकार बनने के बाद 2 लाख महिलाओं का रोजगार छिना गया*

रायपुर/26 नवंबर 2024। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि रेडी टू ईट का काम महिला समूहो को देने का वादा 11 महीने बाद भी आज तक पूरा नहीं हुआ, उल्टे पूर्व के बकाए का भुगतान भाजपा सरकार आने के बाद दुर्भावना पूर्वक रोक दिया गया, छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी के नाम पर महिलाएं ठगी गई हैं। साय सरकार बनने के बाद 2 लाख महिलाओं का रोजगार छिना गया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार महिलाओं से रोजगार छीनने का काम कर रही है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के द्वारा प्रदेश में संचालित 10 हजार गोठानों में लाखों की संख्या में महिलाएं स्व सहायता समूह चलाकर अपनी आजीविका कमा रही थी। गमला, दीया, गौ-कास्ट, वर्मी कंपोस्ट, सुपर कंपोस्ट के साथ ही रीपा परियोजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को उद्यमी बनने का अवसर मिला था। भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद प्रदेश की महिलाओं से काम छीन लिया गया, आज प्रदेश के लाखों महिलाओं के सामने रोजी-रोटी का संकट है, जीवन यापन के लिए आज प्रदेश की महिलाएं जूझ रही हैं। भारतीय जनता पार्टी की साय सरकार नए रोजगार तो छोड़िए पूर्व में जो रोजगार के अवसर थे उसमें भी कटौती करने का काम कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि महतारी वंदन योजना के संदर्भ में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार के दावे झूठे है, प्रदेश की अधिसंख्यक महिलाओं को ठगा गया है। विधवा, परित्यक्ता, वृद्धा पेंशन पाने वाले महिलाओं की महतारी वंदन राशि में कटौती कर दी गई है। अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि को दुर्भावना पूर्वक समायोजित कर दिया गया है। वादा था कि अमीर-गरीब हर तरह की महिलाओं को मिलेगा, लेकिन सरकार बनने के बाद किंतु परंतु का अडंगा लगाकर आधे से ज्यादा महिलाओं को महतारी वंदन योजना से वंचित कर दिया गया। 500 में सिलेंडर देने का वादा यह सरकार भूल गई है, महंगाई बढ़ा कर अनुचित वसूली कर रही है। भाजपा सरकार का पूरा फोकस नशे के अवैध कारोबार में है। “मनपसंद ऐप“ लॉन्च हो चुका है, एयरपोर्ट से लेकर ढाबे, भोजनालयों तक शराब परोसने की घोषणा हो चुकी है, भाजपाई खुद ही वातानुकूलित अहाता और चखना सेंटर चलाने में मस्त है। यह सरकार पूरी तरह से महिला विरोधी सरकार है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous सतनामी समाज के लोगों ने संविधान दिवस पर अंबेडकर साहेब को किया याद, भारतीय संविधान विश्व का सबसे बडा संविधान- के.पी.खण्डे
Next छत्तीसगढ़ चेम्बर के व्यापारिक संघों को आईडीबीआई करेंसी चेस्ट द्वारा करेंसी नोट एवं चिल्हर वितरण किया गया

Related Stories

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ

You may have missed

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
Most Bet Online Bahis
  • Uncategorized

Most Bet Online Bahis

July 23, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.