रायपुर।
छत्तीसगढ़ में सरकार द्वारा नई शराब नीति लागू की गई है जिसके तहत मनपसंद एप के माध्यम से शराब पहुंचाया जाएगा जिस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ सजमन बाघ ने कहा की छत्तीसगढ़ में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही है जिसका प्रमुख कारण नशा है पर फिर भी भाजपा सरकार जनता को एप के माध्यम से नशा पहुंचाने का काम कर रही है पूर्व में भूपेश बघेल जी की कांग्रेस सरकार ने कोरोना जैसे भीषण काल में पढ़ाई तुहर द्वार कवच एप सीजी काप एप मितान एप जैसे अनगिनत एप जनता की सुविधा के लिए मुहैया कराऐ वहीं दूसरी ओर प्रदेश में बढ़ रहे अपराध अवैध उत्खनन और अवैध शराब बिक्री फिक्र छोड ये डबल इंजन वाली भाजपा सरकार प्रदेश के युवाओं को नशे की चपेट में लाने के लिए मनपसंद जैसी शराब परोसने वाला एप लॉन्च कर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है छत्तीसगढ़ में शराब का सरकारी करण करने वाली भाजपा ने सरकार बनाते ही शराब के दामों में वृद्धि की व शराब प्रेमियों के पीने के लिए आहता शुरू कर उसे ठेके पर दे दिया और अब मनपसंद जैसी शराब विक्रय वाला ऐप लॉन्च कर प्रदेश को शराब के नशे का आदि बनाने की तैयारी चल रही है शराब बंदी का राग आलाप कर सत्ता पाने वाली भाजपा रोजगार शिक्षा स्वास्थ्य की चिंता करने की बजाय नशाखोरी को बढ़ाने की ओर ध्यान दे रही है जो बहुत ही चिन्तनीय और खतरनाक है









