Skip to content
July 26, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • एएम/एनएस इंडिया की पहल ‘बालज्योति’ शिविरों में 800 से अधिक बच्चों के आंखों की हुई जांच
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • स्वास्थ्य

एएम/एनएस इंडिया की पहल ‘बालज्योति’ शिविरों में 800 से अधिक बच्चों के आंखों की हुई जांच

Purushottam Manhare December 11, 2024

एएम/एनएस इंडिया द्वारा दंतेवाड़ा में ‘बालज्योति’ नेत्र

एस एच अजहर  दंतेवाड़ा आर्सेलर मित्तल निप्पाॅन स्टील इंडिया कंपनी (एएम/एनएस) द्वारा सीएसआर पहल के तहत दंतेवाड़ा जिले में आयोजित 8 दिवसीय ‘बालज्योति’ नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर के चौथे दिन, पोंडुम और दंतेवाड़ा में 8 स्कूलों के कुल 353 बच्चों ने शिविर में भाग लिया।

इसके अलावा, मेलावाड़ा में आयोजित शिविर में कुल 523 बच्चों का नेत्र परीक्षण किया गया, जिसमें से 126 बच्चों में दृष्टि सुधार (रेफ्रैक्टिव एरर) आवश्यकता की पहचान की गई। इस दौरान, जीएम श्री राघवेलु ने शिविर का दौरा कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया । उन्होंने कहा कि एएमएनएस के द्वारा ऐसे अनेक शिविर आयोजित किए जाएँगे जिसमें अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर विद्यार्थी इसका लाभ ले सकते हैं।

आर्सेलर मित्तल निप्पाॅन स्टील इंडिया कंपनी (एएम/एनएस) द्वारा आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों की दृष्टि संबंधी समस्याओं की पहचान करना और उनका समय पर समाधान सुनिश्चित करना है। यह पहल उन बच्चों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो अपनी नेत्र समस्याओं के कारण शिक्षा और सामान्य जीवन में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।

बालज्योति नेत्र जांच शिविर न केवल बच्चों की स्वास्थ्य समस्याओं को हल करने का प्रयास है, बल्कि यह शिक्षा के महत्व को भी उजागर करता है। स्पष्ट दृष्टि से बच्चों की पढ़ाई में सुधार होगा, जिससे उनकी शैक्षणिक प्रगति को बढ़ावा मिलेगा। यह पहल बच्चों को बेहतर दृष्टि के साथ आत्मविश्वास और संभावनाओं से भरे उज्जवल भविष्य की ओर ले जाने में सहायक होगी। यह शिविर बच्चों और उनके परिवारों के बीच नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ स्थानीय समुदायों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को भी मजबूत करता है। शिविर के माध्यम से बच्चों की समय पर जांच और आवश्यक उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि कोई भी बच्चा दृष्टिहीनता या नेत्र संबंधी समस्याओं के कारण अपने सपनों और क्षमताओं से वंचित न हो। साथ ही यह एक सकारात्मक सामाजिक बदलाव का प्रतीक है, जो बच्चों को नई उम्मीद और संभावनाओं से भरा जीवन प्रदान करने में निश्चित रूप से सहायक सिद्ध होगा।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous भाजपा की नई शराब नीति प्रदेश के लिए खतरनाक : सजमन बाघ*
Next SBI नागरिकों के लिए लेकर आया Fixed Deposits:अमृत वृष्टि योजना*

Related Stories

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • Bahiscom kullanıcıları için kayıp bonus fırsatları aktif
  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

You may have missed

Bahiscom kullanıcıları için kayıp bonus fırsatları aktif
  • Uncategorized

Bahiscom kullanıcıları için kayıp bonus fırsatları aktif

July 26, 2026
23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
Most Bet Online Bahis
  • Uncategorized

Most Bet Online Bahis

July 23, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026

Recent Posts

  • Bahiscom kullanıcıları için kayıp bonus fırsatları aktif
  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.