बीरगांव प्रखर। सेजबहार में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा पंडित प्रदीप मिश्रा के श्री मुख से भक्तों को आगामी 24 दिसंबर से सुनने को मिलेगा। इसके लिए आयोजन समिति के द्वारा जोर-जोर से तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है श्री शिव महापुराण की कथा में लाखों की संख्या में भक्तों के आने की संभावना है ऐसे में जितने ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओ का सहयोग मिलेगा उसे आयोजन समिति स्वीकार कर रहे हैं इसी कड़ी में लगभग 35 विभागों का गठन कर सभी को अलग-अलग दायित्व सोपा गया प्रभारी के साथ सह प्रभारी और उप प्रभारी का भी घठन किया गया है जो उनके साथ व्यवस्था को संभाल कर कार्यों का और दायित्वो का निर्वहन करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए श्री शिव महापुराण आयोजन समिति के संरक्षक कमल देवांगन ओमप्रकाश देवांगन विनोद देवांगन और लक्ष्मी नारायण देवांगन नई जानकारी देते हुए बताया कि महाराज की कथा में लाखों की संख्या में भक्तों का आना-जाना लगा रहता है इसलिए आयोजक मंडल के द्वारा पूरी तैयारी समय रहते की जा रही है।






![]()


“”16 घंटे चलाया जाएगा भंडारा महाप्रसादी””
आयोजन स्थल पर आयोजन के द्वारा भक्तों के लिए सुबह 8:00 से भोजन की व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी और रात तक भोजन की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी आयोजक कमल देवांगन का मानना है कि भक्ति सुबह से दूर-दराज से आएंगे और दिन भर या महाराज की श्री मुख से कथा का अमृत पान करेंगे ऐसे में भोजन भंडारा उनके लिए जरूरी है। कोई भी भक्त भूखा और प्यासा कथा स्थल पर ना रहे इसके लिए व्यवस्था तैयार की जा रही है। साथ ही भोजन प्रसादी में जो भी भक्त अपना सहयोग प्रदान करना चाहे वह सीधे भोजन भंडारा प्रसादी की व्यवस्था कर सकते हैं।
