जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत् जिला दंतेवाड़ा के विभिन्न ग्रामों के व्यक्ति जो तिबंधित नक्सली संगठन में सक्रिय है उन्हें आत्मसमर्पण सम्मान पूर्वक जीवन यापन करने के लिए धाना / कैम्पों एवं ग्राम पंचायतों में संबंधित क्षेत्र के सक्रिय माओवादियों के नाम चस्पा कर लोन वर्राटू ( घर वापस आईये) अभियान चलाया जा रहा है एवं पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा नक्सली संगठन में माओवादियों से आत्मसमर्पण कर सम्मान पूर्वक जीवन यापन करने के लिए लगातार आह्वान कर अपील किये जाने पर भैरमगढ़ एरिया कमेटी के तोयनार पंचायत अन्तर्गत ग्राम तड़केल मिलिशिया सदस्य कुम्मा उर्फ कूटा उरसा पिता लख्खू उरसा उम्र लगभग 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी तड़केल थाना मिरतुर जिला बीजापुर ने माओवादी संगठन के खोखली विचारधारा से तंग आकर लोन वर्राटू ( घर वापस आईये अभियान ) एवं छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास योजना से प्रभावित होकर समाज के मुख्यधारा से जुड़कर विकास में सहयोग करने की इच्छा व्यक्त करते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक (परि) सीआरपीएफ श्री विनय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा सिद्धार्थ तिवारी सुरेन्द्र सिंह कमाण्डेट 231 बटालियन सीआरपीएफ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा राजेन्द्र जायसवाल जयन पी० सैमुअल द्वितीय कमाण्ड अधिकारी 231 सीआरपीएफ, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री आशा रानी एवं यू0आई0सी0 231 बटालियन सीआरपीएफ के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
लोन वर्राटू अभियान के तहत् अब तक 124 ईनामी माओवादी सहित कुल 500 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।






![]()


आत्मसमर्पित माओवादी कुम्मा उर्फ कूटा उरसा निम्नलिखित घटनाओं में शामिल था : 1. वर्ष 2012 में नक्सली बंद के दौरान ग्राम केतुलनार से पिनकोण्डा जाने वाले मुख्यमार्ग पर ग्राम पिनकोण्डा के पास
निर्मित पुलिया को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त करने की घटना में शामिल था। 2. थाना मिरंतुर के अप0 क्र० – 01/ 2015 धारा 302, 34, 201 भादवि० पंजीबद्ध है।
