अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ईश्वर प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि देश के केंद्रीय बजट से सभी लाभांवित होंगे ।बजट में पढ़ाई के क्षेत्र में 200 चैनलों से पढ़ाई होने पर शिक्षा का स्तर छोटे जगहों पर भी अच्छा होगा और विकास भी होगा।बजट में यह भी व्यवस्था की गई है किआइ टीआर में 2 साल तक सुधार की व्यवस्था होने से सभी लाभांवित होंगे इसके साथ ही ई पासपोर्ट की सुविधा मिलने से छोटे-छोटे जगहों से पासपोर्ट बनाने शहरों में आना पड़ता था जिस से मुक्ति मिलेगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वहीं इस बजट में पूंजीगत निर्माण में ध्यान दिया गया है जिससे रोजगार और व्यापार दोनों बढ़ेंगे।
