किरंदुल
प्रदेश के दंतेवाड़ा जिला के किरंदुल में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लगातार वाहनों की चेकिंग की जा रही है बता दे किरंदुल थाना प्रभारी पहलाद कुमार के नेतृत्व में प्रतिदिन वाहनों की चेकिंग की जा रही है







![]()


इस दौरान फोर व्हीलर और टू व्हीलर को समझाइस दी जा रही है कि बगैर कागजात व सेफ्टी के दो पहिया व चार पहिया ना चलाएं टू व्हीलर पर तीन सवारी ना बैठे चलते समय सीट बेल्ट का उपयोग करें जिस वजह से आम जनता में हड़कंप मचा हुआ है और प्रतिदिन चेकिंग के दौरान कई लोगों के चालान भी कट रहे हैं आपको बता दें एक तरफ भारी वाहन मुख्य मार्ग में बेधड़क चल रहे हैं उस पर कोई कार्रवाई नहीं होती पर दो पहिया वाहन चार पहिया वाहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है जिस वजह से आम जनता में असमंज की स्थिति उत्पन्न हो रही है लोगों का कहना है कि दो पहिया वाहन और चार पहिया वाहन का चेकिंग क्यों किया जाता है चेकिंग के नाम पर जनता परेशानी हो रही है और किरंदुल की जनता प्रतिदिन चेकिंग क्यों कराए कभी कभी इमरजेंसी में भी जाना पड़ता है उस दौरान भी हमारी बातों को नजर अंदाज कर समय व्यर्थ किया जाता है आखिर कब तक यह चलता रहेगा।
