Skip to content
July 24, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में महिला मोर्चा पंडरिया द्वारा होली मिलन एवं फाग महोत्सव का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में महिला मोर्चा पंडरिया द्वारा होली मिलन एवं फाग महोत्सव का आयोजन*

Purushottam Manhare March 13, 2025

*होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भावना और सांस्कृतिक विरासत को संजोने का पर्व भी है : भावना बोहरा*

बुधवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, पंडरिया द्वारा सामुदायिक भवन परिसर,पंडरिया में होली मिलन एवं आग महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें पंडरिया विधायक भावना बोहरा शामिल हुईं और सभी को होली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि आज भाजपा महिला मोर्चा की बहनों द्वारा इस आयोजन के लिए मैं उनका हार्दिक अभिनंदन करती हूँ। होली का यह पर्व स्नेह,सद्भावना, एकता एवं भाईचारे का प्रतीक है मैं समस्त पंडरिया विधानसभा के मेरे परिवारजनों को होली की अग्रिम शुभकामनाएं देती हूँ और आग्रह करती हूँ की अपनों के संग रंगों के इस पावन उत्सव को उमंग व उल्लास के साथ मनाएं। आज यहां उपस्थित सभी नारी शक्तियों को भी मैं बधाई देती हूँ कि जिस प्रकार आज महिलाएं गृहणी होने के साथ-साथ एक जनप्रतिनिधि के रूप में भी अपने दायित्वों को पूरा कर रहीं हैं और सामाजिक समरसता व क्षेत्र के विकास में अपनी बहुमूल्य भूमिका निभा रहीं हैं। आज पंडरिया विधानसभा में महिलाएं भी अपने सामर्थ्य व कौशल से विभिन्न क्षेत्रों में हमारे क्षेत्र का मान सम्मान बढ़ा रहीं हैं।

उन्होंने आगे कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए आज डबल इंजन भाजपा सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। ड्रोन दीदी योजना हो या महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही हैं। महिला सुपोषण, सुरक्षा, शिक्षा, सशक्तिकरण और प्रोत्साहन के लिए योजनाओं के माध्यम से आज महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया जा रहा है। सेवा,सुशासन एवं गरीब कल्याण के लक्ष्य से भारतीय जनता पार्टी हर व्यक्ति एवं वर्ग के विकास, अधोसंरचना निर्माण एवं आमजनों के उत्थान के लिए अनवरत कार्य कर रही है। इन्ही जनहित व विकास कार्यों के प्रति जनता ने भाजपा पर अपना अटूट विश्वास व्यक्त करते हुए प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाई। नगरीय निकाय चुनाव से लेकर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी लगभग 50 प्रतिशत महिलाएं जीतकर आई हैं और अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं। पंडरिया विधानसभा की समृद्धि और खुशहाली के लिए हमने जो संकल्प किये हैं उन्हें मूर्तरूप देने के लिए लगातार प्रयास कर रहें हैं। भावना दीदी की गारंटी में हमने जो संकल्प किये हैं उन संकल्पों को पूरा करते हुए अब हमर संकप पत्र एवं अटल संकल्प पत्र में किये गए संकल्प से पंडरिया विधानसभा का हर गाँव,शहर व नगर विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि होली का पर्व पूरे देश में धूमधाम एवं हर्सोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह पर्व बुराई की अच्छाई पर जीत का पर्व है। यह सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भावना और सांस्कृतिक विरासत को संजोने का पर्व भी है। हमारे छत्तीसगढ़ में भी होली का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। होलिका दहन के दिन पूरे विधि विधान के साथ भक्त प्रहलाद की भक्ति और उनकी आस्था को एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह दिन हमें यह भी सिखलाता है कि चाहे बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो अंत में अच्छाई, सच्चाई और विश्वास की हमेशा जीत होती है। इसलिए हमें भी होलिका दहन के साथ अपने नकारात्मक विचारों, बुराइयों को उसकी अग्नि में दहन कर अच्छाई व सच्चाई के मार्ग पर चलने का अनुसरण करना चाहिए।

होली मिलन समारोह में महिला मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष मधु तिवारी, नगर पालिका पंडरिया की नवनिर्वाचित अध्यक्ष मंजुला देवी कुर्रे, नगर पंचायत पांडातराई अध्यक्ष सरिता सोनी, इंदौरी नगर पंचायत अध्यक्ष मित्रीन बाई महंगी लाल मांडले, नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष नंदिनी साहू, पंडरिया मंडल अध्यक्ष अंजू शर्मा, जिला पंचायत सदस्य दीपा पप्पू धुर्वे,जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 प्रत्याशी उत्तरा साहू सहित कबीरधाम जिला महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रही।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous भावना समाज सेवी संस्थान के सदस्यों द्वारा ग्राम सेमरहा के बच्चों के लिए होली पर्व के अवसर पर उपहार स्वरूप रंग, गुलाल, मिठाइयां और पिचकारी भेंट किया गया
Next एसएस इनोवेशन्स ने किया मोबाइल टेली-सर्जिकल यूनिट मंत्राएम का अनावरण*

Related Stories

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ

You may have missed

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
Most Bet Online Bahis
  • Uncategorized

Most Bet Online Bahis

July 23, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.