सत्र 2024–25 के अध्यक्ष श्री निलेश मूंधड़ा, सचिव श्री राज बागड़ी एवं मीडिया प्रभारी सीए अमित राठी जी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कल रविवार दिनांक 18 मई 2025 को माहेश्वरी युवा मंडल रायपुर की वार्षिक आम सभा संपन्न हुई।
अध्यक्ष श्री निलेश मुंधड़ा ने अपने संबोधन में सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और सहयोगियों को उनके निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया एवं सम्मानित किया।






![]()


सचिव श्री राज बागड़ी ने वर्ष भर की गतिविधियां एवं कोषाध्यक्ष श्री सागर लखोटिया ने वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए संगठन की उपलब्धियों को साझा किया।
माहेश्वरी युवा मंडल महिला समिति से अध्यक्ष श्रीमती सीमा नत्थानी, सचिव श्रीमती आशा जी राठी एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती विद्या जी काबरा ने वर्ष भर की गतिविधियां एवं लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।
उसके पश्चात आगामी कार्यकाल 2025-26 हेतु चुनावी प्रक्रिया की गई। इसके लिए चुनाव अधिकारी के रूप में मुख्य चुनाव अधिकारी श्री विष्णु जी सारडा, सह चुनाव अधिकारी के रूप में श्री कृष्णा जी लखोटिया रहे।
माहेश्वरी युवा मंडल रायपुर के आगामी सत्र 2025–26 के अध्यक्ष के रूप में श्री रोमिल जी राठी एवं माहेश्वरी युवा मंडल (महिला समिति) रायपुर के अध्यक्षा के रूप में श्रीमति विद्या जी काबरा को सदन द्वारा निर्विरोध चयन किया गया।
समाज के सभी युवा एवं युवतीयो ने बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
