Skip to content
November 18, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • समीक्षा बैठक में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने जनपद पंचायत पंडरिया अंतर्गत अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा की*
  • Uncategorized

समीक्षा बैठक में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने जनपद पंचायत पंडरिया अंतर्गत अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा की*

Purushottam Manhare June 25, 2025

 

*समीक्षा बैठक में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने जनपद पंचायत पंडरिया अंतर्गत अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा की*

*जनपद पंचायत पंडरिया की समीक्षा बैठक में अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण व तय समय पर पूर्ण करने विधायक भावना बोहरा ने दिए निर्देश*

आज जनपद पंचायत सभागार, पंडरिया में विधायक भावना बोहरा ने जनपद पंचायत अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की और विकास कार्यों एवं अधोसंरचना निर्माण को गुणवत्तापूर्ण एवं तय समय में पूरा करने तथा जनता द्वारा प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की और जनता को उसका लाभ समय पर दिलाने एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ कार्य करने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कृषि,शिक्षा, स्वच्छता, विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों और जनता की सुविधाओं तथा योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन की समीक्षा कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि जनता को योजनाओं का लाभ मिले, नगर व गांव का सर्वांगीण विकास हो, अधोसंरचना निर्माण से क्षेत्र की प्रगति निरंतर जारी रहे और पंडरिया विधानसभा समृद्ध हो इसके लिए हम कृतसंकल्पित हैं। इसी क्रम में आज जनपद पंचायत पंडरिया की समीक्षा बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा कर कार्यों की समीक्षा की गई। जिसमें नगर के शासकीय स्कूलों व शासकीय जमीनों पर अतिक्रमण को हटाने के सख्त निर्देश दिए गए। किसानों को बीज एवं खाद वितरण में किसी प्रकार की समस्या तथा सभी सोसायटी में खाद एवं बीजों तथा फसलों की सुरक्षा के लिए कीट नाशकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कही। धान खरीदी केन्द्रों में धान के उठाव, बारिश में उनकी सुरक्षा के सन्दर्भ में भी समीक्षा की गई और सभी सुविधाएँ उपलब्ध कराने की बात कही। जिन राशन दुकानों में वितरण एवं अनियमितता की शिकायतें मिली हैं उनपर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल की आपूर्ति हेतु चल रहे कार्यों जैसे बकेला जलाशय, चतरी जलाशय, पुटपुटा व विभिन्न निर्माण कार्यों को जल्द पूर्ण करने, महिला चौपाटी के निर्माण, पानी टंकियो की सफाई व निर्माण, उद्यानों का सौन्दर्यीकरण, अवैध अतिक्रमण हटाने, बाजार को सुव्यवस्थित करने, नए बोर खनन, पूर्व में स्वीकृत अपूर्ण कार्यों को पूर्ण करने, पीएम जनमन योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने, बारिश के पूर्व बड़े नालों व नालियों की सफाई सुनिश्चित करने के संबंध में दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने आगे कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। हमारे पंडरिया विधानसभा में भी पांच वर्षों तक कांग्रेस के शासनकाल में जो विकास कार्य ठप्प पड़े थे वह अब ट्रिपल इंजन सरकार में तीव्र गति से हो रहें हैं। सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, जनता की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार भी उनकी आकाँक्षाओं के अनुरूप किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास से लेकर सौन्दर्यीकरण व प्रकाश, पेयजल, स्वच्छता व्यवस्था की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। ऐसे में जनता को इन सुविधाओं एवं विकास कार्यों का लाभ सुचारू एवं गुणवत्तापूर्ण रूप से मिल सके इसके लिए समय-समय पर कार्यों की समीक्षा करना एवं उनके सुचारू क्रियान्वयन हेतु एक जनप्रतिनिधि के रूप में उनका अवलोकन करना हमारी जिम्मेदारी बनती है। इसी सन्दर्भ में आज विकास कार्यों में तेजी लाने, रुके कार्यों को पूरा करने एवं योजनाओं का लाभ जनता को सीधे मिले इसके लिए विभिन्न कार्ययोजनाएं भी बनाई गई है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Post navigation

Previous भाजपा रायपुर जिला द्वारा ने डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को भाजपा ने बलिदान दिवस के रूप में मनाया
Next देश में आपातकाल लगाकर तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने भारत की आत्मा, लोकतंत्र पर प्रहार किया : भावना बोहरा

Related Stories

विकास के साथ विरासत का संरक्षण, विधायक भावना बोहरा ने ₹55.20 लाख की लागत से
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

विकास के साथ विरासत का संरक्षण, विधायक भावना बोहरा ने ₹55.20 लाख की लागत से

November 17, 2026
एनएमडीसी सीएसआर के तहत चयनित 30 अभ्यर्थी बेंगलुरु रवाना
  • Uncategorized

एनएमडीसी सीएसआर के तहत चयनित 30 अभ्यर्थी बेंगलुरु रवाना

November 11, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*

November 5, 2026

Recent Posts

  • अडानी पावर के विस्तार के खिलाफ जनसुनवाई में गरजे छत्तीसगढ़िया क्रांतिसेना के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय यादव
  • भावना दीदी की साइंस पाठशाला में रोबोटिक्स और AI जैसी आधुनिक शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों से विधायक भावना बोहरा ने किया संवाद, उनके अनुभव और सपनों को जाना*
  • धरने-प्रदर्शन निर्धारित स्थलों पर हों, व्यापार और आजीविका की कीमत पर नहीं*
  • विकास के साथ विरासत का संरक्षण, विधायक भावना बोहरा ने ₹55.20 लाख की लागत से
  • *कैट के भव्य दीपावली मिलन समारोह में उमड़ा व्यापारी समाज, स्वदेशी संकल्प और संगठनात्मक एकजुटता का दिखा अभूतपूर्व उत्साह*

You may have missed

अडानी पावर के विस्तार के खिलाफ जनसुनवाई में गरजे छत्तीसगढ़िया क्रांतिसेना के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय यादव
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

अडानी पावर के विस्तार के खिलाफ जनसुनवाई में गरजे छत्तीसगढ़िया क्रांतिसेना के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय यादव

November 18, 2026
भावना दीदी की साइंस पाठशाला में रोबोटिक्स और AI जैसी आधुनिक शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों से विधायक भावना बोहरा ने किया संवाद, उनके अनुभव और सपनों को जाना*
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

भावना दीदी की साइंस पाठशाला में रोबोटिक्स और AI जैसी आधुनिक शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों से विधायक भावना बोहरा ने किया संवाद, उनके अनुभव और सपनों को जाना*

November 18, 2026
धरने-प्रदर्शन निर्धारित स्थलों पर हों, व्यापार और आजीविका की कीमत पर नहीं*
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

धरने-प्रदर्शन निर्धारित स्थलों पर हों, व्यापार और आजीविका की कीमत पर नहीं*

November 17, 2026
विकास के साथ विरासत का संरक्षण, विधायक भावना बोहरा ने ₹55.20 लाख की लागत से
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

विकास के साथ विरासत का संरक्षण, विधायक भावना बोहरा ने ₹55.20 लाख की लागत से

November 17, 2026

Recent Posts

  • अडानी पावर के विस्तार के खिलाफ जनसुनवाई में गरजे छत्तीसगढ़िया क्रांतिसेना के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय यादव
  • भावना दीदी की साइंस पाठशाला में रोबोटिक्स और AI जैसी आधुनिक शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों से विधायक भावना बोहरा ने किया संवाद, उनके अनुभव और सपनों को जाना*
  • धरने-प्रदर्शन निर्धारित स्थलों पर हों, व्यापार और आजीविका की कीमत पर नहीं*
  • विकास के साथ विरासत का संरक्षण, विधायक भावना बोहरा ने ₹55.20 लाख की लागत से
  • *कैट के भव्य दीपावली मिलन समारोह में उमड़ा व्यापारी समाज, स्वदेशी संकल्प और संगठनात्मक एकजुटता का दिखा अभूतपूर्व उत्साह*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.