Skip to content
July 22, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • दंतेवाड़ा युक्तियुक्तकरण के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, कलेक्टोरेट का किया घेराव
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

दंतेवाड़ा युक्तियुक्तकरण के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, कलेक्टोरेट का किया घेराव

Purushottam Manhare June 26, 2025

दंतेवाड़ा युक्तियुक्तकरण के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, कलेक्टोरेट का किया घेराव

एस एच अज़हर  दंतेवाड़ा। युक्तियुक्तकरण नीति के विरोध में दंतेवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 2 बजे आंवराभाटा दुर्गा मंडप से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए रैली निकाली और कलेक्टोरेट पहुंचे। कलेक्टोरेट गेट पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया, जिसके दौरान हल्की झड़प भी हुई। इसके बाद कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम डीईओ को ज्ञापन सौंपा।पूर्व विधायक देवती कर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने 45 हजार शिक्षक भर्तियों का वादा किया था, लेकिन अब 10 हजार से अधिक स्कूल बंद करने की योजना बना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह नीति दूरस्थ क्षेत्रों में स्कूलों की कमी को बढ़ाएगी और सरकार का दावा कि स्कूल बंद नहीं होंगे, पूरी तरह झूठा है।जिला कांग्रेस नेता छविंद्र कर्मा ने कहा कि सरकार शिक्षक भर्तियों से बचने के लिए 45 हजार शिक्षक पदों को समाप्त कर रही है। उन्होंने कहा, “पद ही खत्म कर दिए जाएंगे तो भर्तियां कैसे होंगी? युक्तियुक्तकरण के जरिए भाजपा सरकार ने शिक्षकों के हितों पर कुठाराघात किया है।”जिला पंचायत सदस्य तुलिका कर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बस्तर को विकास की राह से हटाकर बदहाली की ओर ले जा रही है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का अलख जगाने वाले शिक्षकों को जबरन स्थानांतरित किया जा रहा है। साथ ही, अतिथि शिक्षकों को हटाने से उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है, महिलाएं असुरक्षित हैं और अराजकता का माहौल है।जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा ने कहा कि “ट्रिपल इंजन” की भाजपा सरकार शिक्षा व्यवस्था को तहस-नहस करने पर तुली है। उन्होंने प्रशासन पर नियंत्रण की कमी और सरकारी आदेशों की अवहेलना का भी आरोप लगाया।जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री विमल सलाम ने कहा कि सरकार एक ओर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की बात करती है, वहीं दूसरी ओर स्कूलों को खाली कर रही है। उन्होंने इसे सरकार की दोहरी नीति करार देते हुए कहा कि यह षडयंत्र बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गणेश दुर्गा ने कहा कि युक्तियुक्तकरण से न केवल शिक्षकों का भविष्य खतरे में है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने सरकार की नीतियों को शिक्षा विरोधी बताया।प्रदर्शन में विरेंद्र गुप्ता, मृणाल राय, भीमसेन मंडावी, बबूल सिद्दकी, प्रवीण राणा, कालोचन सेठिया, भास्कर राठौड़, अजय मरकाम, राजकुमार जायसवाल, मनोज करौव, अनिल कर्मा, इंदिरा शर्मा, सुमित्रा सोरी, इंदिरा ठाकुर, ज्योति राव, राधा नाग, आशा पार्टीदार, रविश सुराना, मनीष ठाकुर, राहुल महाजन, जीतू कश्यप, धीरू नाग, वीरू ठाकुर, सहदेव नाग, लाचू मंडावी, प्रशांत बांशोड, गायन सिंह, उमेश कश्यप, गौरव गुप्ता, अर्जुन भास्कर, शैलेंद्र ठाकुर, शैलेंद्र यादव, रघुवीर यादव, त्रिलोक मंडावी सहित सैकड़ों कांग्रेसी शामिल थे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: Cg news

Post navigation

Previous लौह नगरी में फिरोज नवाब की अनूठी मिसाल: लावारिस ग्रामीण युवक का किया अंतिम संस्कार”
Next दंतेश्वरी मंदिर में 125 जोड़ों का सामूहिक विवाह, सांसद-विधायक ने दी शुभकामनाएँ

Related Stories

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान

July 21, 2026
मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ

July 21, 2026
जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा

July 21, 2026

Recent Posts

  • बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास
  • बैलाडीला की 17 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का शुभारंभ, सांसद ने जताया एनएमडीसी का आभार*

You may have missed

एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.