Skip to content
July 24, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • ग्राम महली में शाला प्रवेशोत्सव में शामिल हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, विद्यार्थियों की सुविधा शाला भवन एवं अतिरिक्त कक्ष का किया भूमिपूजन
  • Uncategorized

ग्राम महली में शाला प्रवेशोत्सव में शामिल हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, विद्यार्थियों की सुविधा शाला भवन एवं अतिरिक्त कक्ष का किया भूमिपूजन

Purushottam Manhare July 2, 2025

 

*ग्राम महली में शाला प्रवेशोत्सव में शामिल हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, विद्यार्थियों की सुविधा हेतु शाला भवन एवं अतिरिक्त कक्ष का किया भूमिपूजन*

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं की शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और राज्य में शिक्षा के क्षेत्र को सशक्त बनाने एवं शत-प्रतिशत बच्चों का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के तहत आज ग्राम महली में पंडरिया विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सहभागिता की और नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर उनका स्वागत। इस दौरान उन्होंने बच्चों को गणवेश, पाठ्यपुस्तकें और सरस्वती सायकल योजना के तहत छात्राओं को सायकल वितरण कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने छात्र-छात्राओं से अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा करते हुए उन्हें जीवन में शिक्षा के महत्व के बारे में बताया और उन्हें स्कूल आने तथा मन लगाकर पढ़ाई करने की बात कही। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में शिक्षा का बहुत महत्व है। शिक्षा, ज्ञान, कौशल, और मूल्यों का विकास करती है, जो व्यक्ति को बेहतर जीवन जीने और समाज में सकारात्मक योगदान करने में मदद करती है। शिक्षा द्वारा हमें नैतिक मूल्यों, समाज सेवा की भावना, सामाजिक न्याय और समरसता के महत्व को समझने में मदद मिलती है। शिक्षित लोग समाज की समस्याओं के समाधान में योगदान करते हैं, सामाजिक बदलाव को प्रोत्साहित करते हैं, और समाज को एक नई दिशा देने में योगदान देते हैं। आप सभी इस देश की आने वाली युवा पीढ़ी हैं और आपके कंधो पर ही देश की प्रगति टिकी हुई है। आज आप सभी विद्यार्थी इस विद्यालय से शिक्षा ग्रहण करके अपने उज्ज्वल भविष्य की राह पर अग्रसर होंगे। यह नया सत्र आपको अपने लक्ष्यों और जीवन के उद्देश्यों को पूरा करने की एक सीढ़ी है जिसके माध्यम से आने वाले समय में आप सभी विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करके अपने गाँव,शहर, प्रदेश, नगर और माता-पिता एवं हम सभी का नाम रोशन करेंगे।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की डबल इंजन भाजपा सरकार माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किये जा रहें हैं। विगत डेढ़ वर्षों में प्रदेश में छात्रों के समग्र विकास को बढ़ावा देने के साथ शिक्षा स्तर में सुधार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुआ है। केद्र सरकार द्वारा नई एजुकेशन पॉलिसी को पूर्ण रूप से लागू करके शिक्षा को रोजगार के साथ जोड़ने के उद्देश्य से विद्यार्थियों को आवश्यक कौशल व ज्ञान के साथ युवाओं को बेहतर शिक्षा प्रदान कर उनका उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में सराहनीय कदम है। आज समग्र शिक्षा योजना के तहत स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ ही सुविधाओं का भी निरंतर विस्तार हो रहा है।

पीएम श्री स्कूल के माध्यम से 211 स्कूलों को स्मार्ट क्लासरूम, लैब, और डिजिटल संसाधनों से अपग्रेड किया जा रहा है। बिलासपुर में 100 करोड़ रुपये की लागत से 13 एकड़ में एजुकेशन सिटी का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें आधुनिक शैक्षिक सुविधाएँ होंगी। स्कूलों में शिक्षकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्च्ति करने के लिए 5500 से अधिक शिक्षकों की भर्ती की जा रही है साथ ही 2600 से अधिक बीएड धारी शिक्षकों की बहाली और व्यापम के माध्यम से भी नई भर्तियाँ की जा रही है ताकि छात्र-छात्राओं को लाभ मिल रहा है। स्कूलों का उन्नयन, नए कक्ष एवं भवनों का निर्माण, बच्चों को मिड-डे मील के तहत पौष्टिक आहार छात्रवृत्ति, छात्राओं को स्कूल आने-जाने हेतु सायकल वितरण जैसे कई सराहनीय प्रयासों से आज छत्तीसगढ़ में शिक्षा का स्टार सुधरा है एवं सुविधाएँ सुदृढ़ हुईं हैं जिसका सीधा लाभ छात्र-छात्राओं को मिल रहा है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Post navigation

Previous दंतेवाड़ा के जितेन्द्र वेक ने घुड़सवारी में जीता कांस्य, बस्तर का बढ़ाया मान
Next राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस एवं चार्टर्ड एकाउटेंट दिवस पर कैट ने शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टरों एवं प्रतिष्ठित चार्टर्ड एकाउटेंट का सम्मान किया : कैट

Related Stories

Most Bet Online Bahis
  • Uncategorized

Most Bet Online Bahis

July 23, 2026
FSSAL की ‘निरंतर वैधता’ व्यवस्था छत्तीसगढ़ में लागू करने की मांग, CAIT ने स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

FSSAL की ‘निरंतर वैधता’ व्यवस्था छत्तीसगढ़ में लागू करने की मांग, CAIT ने स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन

July 22, 2026
Kazançlı özellikleriyle ön planda olan Gates of Olympus demo slotu
  • Uncategorized

Kazançlı özellikleriyle ön planda olan Gates of Olympus demo slotu

July 19, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ

You may have missed

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
Most Bet Online Bahis
  • Uncategorized

Most Bet Online Bahis

July 23, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.