किरन्दुल । दंतेवाड़ा की सक्रिय स्थानीय एनजीओ कलिंगा सोशल वेल्फेयर समाज सेवी संस्था के अध्यक्ष रवि दुर्गा के नेतृत्व में एनजीओ कलिंगा सोशल वेल्फेयर कार्यालय के पास स्व.लखन चौक में एनजीओ की टीम और नगर के समाज सेवको के द्वारा आतंकी हमला पुलवामा अटेक में आज ही के दिन भारत माता के अनमोल रत्न 40 वीर जवान देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दिया उन सभी वीर जवानों को श्रद्धांजलि देकर दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना किया गया ।








![]()


इस दौरान कलिंगा सोशल वेल्फेयर के अध्यक्ष रवि दुर्गा, समाज सेवक दीपक गोस्वामी, गौ माता सेवा समिति से नरोत्तम ध्रूव, एनजीओ सदस्य बनमाली हरिजन, शेख आज़ाद, भीषम साहू नगरवासी डोमन लाल साहू, संतोष जी, श्री पटेल जी, अनीश कर्मकार, रामा राव, राजकुमार आदि लोग मौजूद थे
