दंतेवाड़ा । राज्य में चिटफण्ड कम्पनी के विरूद्ध चल रही कार्यवाही के तारतम्य में पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज पी० सुन्दर राज के आदेशानुसार दन्तेवाड़ा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा राजेन्द्र जायसवाल के मार्ग दर्शन में थाना सिटी कोतवाली दन्तेवाड़ा में दर्ज धारा 420, 34 भादवि व छ0ग0 निपेक्षकों के हितों का संरक्षण अधिनियम की धारा 10 तथा ईनामी चिटफण्ड व धन परिचालन स्कीम पाबंदी अधिनियम की धारा 4, 5, 6 के मामले में चिटफण्ड कम्पनी साँई प्रसाद ग्रुप ऑफ कम्पनी के डायरेक्टरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर लगातार पतासाजी की जा रही है जिसमें थाना सिटी कोतवाली दन्तेवाड़ा की टीम द्वारा साई प्रसाद चिटफण्ड कम्पनी के आरोपी डायरेक्टर वंदना भापकर को दुर्ग से आज 14 फरवरी को गिरफ्तार कर न्यायालय दन्तेवाड़ा के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया। जिला दन्तेवाड़ा से सांई प्रसाद चिटफण्ड कम्पनी में 13 निवेशकों द्वारा 4.28,062 रूपये निवेश किया जा चुका है।
नाम गिरफ्तार आरोपी डायरेक्टर






![]()


वंदना भापकर, पति बाला साहेब भापकर, उम्र 49 वर्ष निवासी-चिंचवाड़, थाना- पिंपरी, लिंक रोड, जिला-पुणे (महाराष्ट्र)
