सूर्या गुप्ता
कवर्धा






![]()


जिले में अवैध मदिरा पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में पाँच ढाबा संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है इससे आरोपियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने बताया कि
17 अगस्त की रात अवैध मदिरा के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर लगातार दबिश दी गई।
मुखबिर सूचना के आधार पर कुछ ढाबों में बैठाकर ग्राहकों को अवैध रूप से शराब पिलाई जा रही थी। इस पर की गई कार्रवाई में निम्न प्रकरण दर्ज धारा 36(सी) आबकारी एक्ट – आरोपी राहुल सोनवानी (रामनगर वार्ड क्रमांक 01), इण्डियन ढाबा (विप्र भवन मार्ग) में शराब पिलवाते हुए मदिरा सहित गिरफ्तार।
2. धारा 36(सी) आबकारी एक्ट – आरोपी पवन देवांगन (हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी), राजा ढाबा (नेवारी तिराहा) में शराब पिलवाते हुए मदिरा सहित गिरफ्तार।
3. , धारा 36(सी) आबकारी एक्ट – आरोपी महेश राजपूत (पालीपारा), पंजाबी ढाबा (ग्राम जोराताल) में शराब पिलवाते हुए मदिरा सहित गिरफ्तार।
4. धारा 36(सी) आबकारी एक्ट – आरोपी जोगी बंजारे (भीमपुरी),मामा भांचा ढाबा (रायपुर-राजनांदगांव रोड बायपास) में शराब पिलवाते हुए मदिरा सहित गिरफ्तार।
5. धारा 36(सी) आबकारी एक्ट – आरोपी देवराज उर्फ पप्पु ठाकुर (ठाकुरपारा), पप्पु ठाकुर ढाबा (रायपुर-राजनांदगांव रोड बायपास) में शराब पिलवाते हुए मदिरा सहित गिरफ्तार किया गया है।
सभी मामलों में आरोपियों के कब्जे से देशी प्लेन मदिरा की शीशियां, शराब गंधयुक्त खाली बोतलें एवं डिस्पोजल गिलास ज़ब्त किए गए। चूँकि प्रकरण जमानतीय थे, इसलिए सक्षम जमानतदार प्रस्तुत करने पर आरोपियों को मुचलका पर रिहा किया गया।थाना कवर्धा पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
अवैध मदिरा बिक्री एवं उपभोग के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा और इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी दृढ़ता से की जाती रहेगी। किसी भी व्यक्ति को अवैध कारोबार में लिप्त पाए जाने पर कठोर कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
