Skip to content
November 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • गाँव-गाँव तक पहुँच रही उम्मीद की रोशनी: AM/NS इंडिया ने दंतेवाड़ा और सुकमा में विकास की नई कहानी लिखी”*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • स्वास्थ्य

गाँव-गाँव तक पहुँच रही उम्मीद की रोशनी: AM/NS इंडिया ने दंतेवाड़ा और सुकमा में विकास की नई कहानी लिखी”*

Purushottam Manhare August 23, 2025

एस एच अज़हर।दंतेवाड़ा और सुकमा की धरती पर इन दिनों बदलाव की एक नई लहर महसूस की जा रही है। कभी बीमारी, बेरोजगारी और सुविधाओं की कमी से जूझते गाँव अब धीरे-धीरे उम्मीद और विकास की राह पर आगे बढ़ रहे हैं। यह बदलाव केवल योजनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि हर घर की मुस्कान और हर बच्चे की आँखों की चमक में साफ झलकता है।
*स्वास्थ्य – हर घर तक पहुँचती राहत*
कभी जहाँ छोटी-छोटी बीमारियाँ भी बड़ी मुसीबत बन जाती थीं, वहीं आज AM/NS इंडिया का “आरोग्य” कार्यक्रम गाँव-गाँव तक स्वास्थ्य की नई उम्मीद पहुँचा रहा है। किरंदुल बस्ती, फूलपाड़ और गुमियापाल में लगे स्वास्थ्य शिविरों ने सैकड़ों ग्रामीणों को राहत दी है। मलेरिया और ब्लड शुगर की जाँच से लेकर आँखों की रोशनी की देखभाल तक—इन सेवाओं ने न सिर्फ समय रहते बीमारियों का पता लगाया, बल्कि लोगों को नए जीवन का विश्वास भी दिया। दर्जनों ग्रामीणों को चश्मे मिले, तो कई गंभीर बीमारियों का समय रहते उपचार हो सका। वहीं, महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता की सही जानकारी ने उन्हें आत्मसम्मान और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का हौसला दिया। सुकमा में दिव्यांग भाई-बहनों को मिले कृत्रिम अंग और थेरेपी ने उनके भीतर फिर से जीने की शक्ति जगाई है।
*शिक्षा – सपनों को पंख*
AM/NS इंडिया मानता है कि शिक्षा ही असली विकास की नींव है। यही कारण है कि पहाड़ों और जंगलों में रहने वाले बच्चों तक भी ज्ञान की रोशनी पहुँचाई जा रही है। हाल ही में, माँ भगवती आश्रम में छात्रों को LED TV प्रदान किया गया, ताकि वे आधुनिक शिक्षा से जुड़ सकें।, बेटियों को छात्रवृत्ति और मेधावी छात्र-छात्राओं को साइकिलें और बैग देकर उनकी पढ़ाई का सफ़र आसान बनाया गया। इतना ही नहीं, कुच्छारस, परिया और मारोकी गाँवों में नए विद्यालय भवनों का निर्माण कराया गया, जिससे बच्चों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का वातावरण मिले। इन पहलों ने सुनिश्चित किया है कि अब कोई भी बच्चा गरीबी के कारण पढ़ाई बीच में न छोड़े।
*जल – जीवन में सहजता*
तृप्ति योजना के तहत ग्रामीणों के जीवन में स्वच्छ पानी की समस्या अब अतीत बनती जा रही है। तमोपारा, गादीरस और कुच्छारस जैसे गाँवों में लगाए गए सोलर आधारित जल प्रणालियों से अब 1300 से अधिक लोगों को शुद्ध पेयजल मिल रहा है। साफ पानी ने न केवल ग्रामीणों का स्वास्थ्य सुधारा है, बल्कि महिलाओं और बच्चों की रोज़ की मेहनत के साथ परेशानियां भी कम की है, जो पहले दूर-दराज़ से पानी लाने में बीत जाती थी। वह अब असानी से उपलब्ध हो रहा है।
*आजीविका – आत्मनिर्भरता की राह*
AM/NS इंडिया ने आजीविका के क्षेत्र में भी नए अवसर पैदा किए हैं। कहीं सब्ज़ी की खेती और नर्सरी की पहल हो रही है, तो कहीं डिजिटल स्किल सेंटर युवाओं को आधुनिक शिक्षा देकर भविष्य की राह दिखा रहे हैं। इन पहलों से गाँव का युवा अब कंप्यूटर और डिजिटल दुनिया से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ रहा है।
*सड़क, खेल और पर्यावरण – जीवन में नई ऊर्जा*
गाँवों की उबड़-खाबड़ राहों की जगह अब सीसी रोड और नए मकान ले रहे हैं। पलनार में लगाए गए जनरेटर और किरंदुल बस्ती के पुनर्निर्मित घर ग्रामीणों के जीवन को और आसान बना रहे हैं। वहीं, सोलर स्ट्रीट लाइटें और स्वच्छता अभियान गाँवों में उजाले और स्वच्छता की नई पहचान बन गए हैं।खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने गाँवों को उत्सवमय बना दिया है। बच्चे और युवा वॉलीबॉल और क्रिकेट खेलकर अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं और आपसी भाईचारे को मज़बूत कर रहे हैं।
*सामाजिक सहयोग की नई मिसाल*
AM/NS इंडिया का यह CSR कार्यक्रम केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि समाज के साथ मिलकर समावेशी विकास की गहरी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह पहल साबित करती है कि जब उद्योग और समाज साथ चलते हैं, तो केवल विकास ही नहीं होता, बल्कि आशा, आत्मविश्वास और नई संभावनाओं की कहानी भी लिखी जाती है।
दंतेवाड़ा और सुकमा में हो रहा यह बदलाव न सिर्फ़ स्थानीय समुदायों के लिए उम्मीद की किरण है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि एक जिम्मेदार कॉर्पोरेट किस तरह वास्तविक परिवर्तन ला सकता है।
जैसे इस्पात को और स्मार्ट बनाने से उसका भविष्य और उज्ज्वल होता है, वैसे ही AM/NS इंडिया की ये पहलें गाँवों और समाज के भविष्य को भी और अधिक रोशन व सशक्त बना रही हैं – “ *स्मार्टर स्टील्स ब्राइटर फ्यूचर्स* ” का सच्चा उदाहरण।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: Cg news

Post navigation

Previous मानसिक स्वास्थ्य में न केवल मानसिक बीमारियों की अनुपस्थिति शामिल है, बल्कि यह हमारे जीवन को सकारात्मक और अर्थपूर्ण बनाने के बारे में भी है : डॉ. इला गुप्ता
Next भोरमदेव थाना परिसर में हंगामा करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार — पुलिस की त्वरित कार्रवाई, कानून हाथ में लेने वालों को दी गई सख्त चेतावनी*

Related Stories

*कैट के भव्य दीपावली मिलन समारोह में उमड़ा व्यापारी समाज, स्वदेशी संकल्प और संगठनात्मक एकजुटता का दिखा अभूतपूर्व उत्साह*
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

*कैट के भव्य दीपावली मिलन समारोह में उमड़ा व्यापारी समाज, स्वदेशी संकल्प और संगठनात्मक एकजुटता का दिखा अभूतपूर्व उत्साह*

November 11, 2026
एनएमडीसी सीएसआर के तहत चयनित 30 अभ्यर्थी बेंगलुरु रवाना
  • Uncategorized

एनएमडीसी सीएसआर के तहत चयनित 30 अभ्यर्थी बेंगलुरु रवाना

November 11, 2026
श्रीदूधाधारी मठ एवं जैतू साव मठ में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा पर्व*
  • छत्तीसगढ़

श्रीदूधाधारी मठ एवं जैतू साव मठ में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा पर्व*

November 11, 2026

Recent Posts

  • *कैट के भव्य दीपावली मिलन समारोह में उमड़ा व्यापारी समाज, स्वदेशी संकल्प और संगठनात्मक एकजुटता का दिखा अभूतपूर्व उत्साह*
  • एनएमडीसी सीएसआर के तहत चयनित 30 अभ्यर्थी बेंगलुरु रवाना
  • श्रीदूधाधारी मठ एवं जैतू साव मठ में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा पर्व*
  • कैट के भव्य दीपावली मिलन समारोह में उमड़ा व्यापारी समाज, स्वदेशी संकल्प और संगठनात्मक एकजुटता का दिखा अभूतपूर्व उत्साह*
  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

You may have missed

कैट के भव्य दीपावली मिलन समारोह में उमड़ा व्यापारी समाज, स्वदेशी संकल्प और संगठनात्मक एकजुटता का दिखा अभूतपूर्व उत्साह*

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.