शासकीय सह शिक्षा पॉलीटेक्निक में आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम (इंडक्शन प्रोग्राम) के 21 दिन के कार्यक्रम में तीसरे दिन मुख्य अतिथि वक्ता डॉ. इला गुप्ता (व्यवहार चिकित्सक) रहे। इस अवसर पर अपने उद्बोधन पर बोलते हुए उन्होंने छात्र छात्राओं को बताया कि मानसिक स्वास्थ्य में न केवल मानसिक बीमारियों की अनुपस्थिति शामिल है, बल्कि यह हमारे जीवन को सकारात्मक और अर्थपूर्ण बनाने के बारे में भी है। इसमें हमारे विचारों, भावनाओं, और व्यवहारों को समझना और प्रबंधित करना शामिल है। उद्बोधन कार्यक्रम में महाविद्यालय की ओर से प्राचार्य डॉ. ममता पटेल, विभागाध्यक्ष डॉ. शमीना बानो, श्रीमती निधि शर्मा, श्रीमती विजेता शुक्ला, श्रीमती पल्लवी वर्मा, श्री दीपक पटेल, श्री पंकज गोलछा, श्री तुकेश ठाकुर, सुश्री भूनंदनी साहू, श्री दीपक भोई,सुश्री आयुषी चंद्राकर एवं श्रीमती कविता साहू उपस्थित रहे।
