किरंदूल । अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा चलाये जा रहे “कांग्रेस डिजिटल सदस्यता अभियान” के तहत , विधायिका एवं अध्यक्ष,जिला कांग्रेस कमेटी दंतेवाड़ा के निर्देशानुसार ब्लाक स्तरीय डिजिटल सदस्यता अभियान प्रशिक्षण” ब्लॉक काग्रेंस कमेटी किरंदुल के तत्वावधान में दिनाँक 15-फरवरी को MMWU ( INTUC) यूनियन भवन किरंदुल में सम्पन्न हुआ जिसमें ब्लॉक कांग्रेस / नगर काग्रेंस महिला काग्रेंस, युवा NSUI, नगरपालिका पार्षद,MMWU ( INTUC) यूनियन एवं सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति में प्रशिक्षक एवं युवा प्रदेश प्रवक्ता भाई सलमान नवाब ने विस्तार से प्रशिक्षण दिये ।
