रायपुर।
समाजसेवी संस्था स्पर्श एक कोशिश के माध्यम से
पलक नचरानी, प्रेमलता सुराणा, सुनीता श्रीमाल, मोनिका एन.सी., विवेक बेगानी एवं निखिल बेगानी के सहयोग से
अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच
तिल्ली के लड्डू, मुरा के लड्डू, तिल की पपड़ी, मिक्सचर एवं फल प्रेम, करुणा एवं सेवा भाव के साथ वितरित किए गए।
संस्था के सदस्यों ने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान मरीजों एवं उनके परिजनों को छोटी-सी सहायता भी मानसिक संबल प्रदान करती है।
इस सेवा कार्य का उद्देश्य जरूरतमंदों तक सहयोग पहुँचाना और मानवता की भावना को मजबूत करना है।
इस अवसर पर स्पर्श एक कोशिश संस्था ने सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखने की बात कही।
