Skip to content
June 1, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • कैट छत्तीसगढ़ ने की नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 की समीक्षा बैठक
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कैट छत्तीसगढ़ ने की नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 की समीक्षा बैठक

Purushottam Manhare March 10, 2026

रायपुर।
देश के सबसे बड़े व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेंद्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, महामंत्री श्री सुरिन्दर सिंह, कोषाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेंद्र जग्गी, श्री राम मंधान, श्री वासु मखीजा, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी, श्री शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित National Trade Expo 2026 के सफल आयोजन के पश्चात आज एक विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों ने भाग लेकर अपने अनुभव साझा किए तथा भविष्य में ऐसे आयोजनों को और बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

बैठक में उपस्थित सभी साथियों ने कहा कि मात्र 22 दिनों की तैयारी में इतने बड़े और भव्य आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न करना पूरे संगठन की सामूहिक मेहनत, समर्पण और टीम वर्क का परिणाम है। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता से यह आयोजन सफल रहा।

इस अवसर पर श्री अमर पारवानी ने कहा कि नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का सफल आयोजन सभी साथियों के अथक परिश्रम, सहयोग और सकारात्मक सोच से संभव हो पाया है। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, व्यापारियों, सहयोगियों, स्पॉन्सर्स तथा इवेंट मैनेजमेंट टीम का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि इतने कम समय में सभी साथियों ने अपनी पूरी क्षमता और ऊर्जा के साथ कार्य करते हुए इस आयोजन को सफल बनाया, जो संगठन की एकता और कार्यशैली का उत्कृष्ट उदाहरण है। श्री पारवानी ने आगे कहा कि इस तरह के आयोजन प्रदेश के व्यापार को नई दिशा देने के साथ-साथ व्यापारियों के बीच आपसी समन्वय और सहयोग को भी मजबूत करते हैं। भविष्य में और भी बड़े स्तर पर ऐसे आयोजनों को आयोजित करने के लिए सभी साथियों के सुझावों पर कार्य किया जाएगा।

श्री पारवानी ने यह भी कहा कि इस सफल आयोजन के बाद प्रदेश में व्यापार और उद्योग के विकास को गति देने के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार के बड़े व्यापारिक आयोजन निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि स्थानीय व्यापार, उद्यमियों और निर्माताओं को नए अवसर प्राप्त हों तथा प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले।

अंत में कैट छत्तीसगढ़ एवं कैट युवा टीम की ओर से आयोजन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी साथियों, स्पॉन्सर्स, प्रदर्शकों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं इवेंट मैनेजमेंट टीम का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

उपरोक्त बैठक में अमर पारवानी, जितेन्द्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, सुरिन्द्रर सिंह, अजय अग्रवाल, राजेन्द्र जग्गी, वासु माखीजा, भरत जैन, राकेश ओचवानी, जय नानवानी, दीपक विधानी, बी.के. सिंह, सूरज उपाध्याय, द्ववारका लखवानी, विजय पटेल, विक्रांत राठौर, शैलेन्द्र शुक्ला, रौनक पटेल, अमित गुप्ता, मनीष सोनी, प्रकाश माखीजा, बी.एस. परिहार, यश पटेल, खोखन कुण्डु, रोहित पटेल, मधु अरोरा, पिंकी अग्रवाल, डॉ. प्रदीपा सहित बिलासपुर कैट अध्यक्ष श्री हीरानंद जयसिंह जी भी उपस्थित रहे। टीम कैट ने उनका गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: Cg news

Post navigation

Previous अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बचेली थाने में महिला पुलिसकर्मियों का उत्साहपूर्ण सम्मान, थाना प्रभारी ने सराहा उनका योगदान
Next पुलिस कमीशनरेट (उतर जोन) के जागरूकता अभियान संवाद से समाधान सफलतापूर्वक संपन्न*

Related Stories

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में

May 30, 2026
नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*

May 27, 2026
अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 27, 2026

Recent Posts

  • उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 
  • सोनिया गांधी के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया में अनर्गल टिप्पणी,श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने थाना घेरा ,की जमकर नारेबाजी,

You may have missed

जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.