Skip to content
June 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 को लेकर CAIT प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री ओपी चैधरी से की मुलाकात
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 को लेकर CAIT प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री ओपी चैधरी से की मुलाकात

Purushottam Manhare May 14, 2026

रायपुर।

देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन श्री सुरिन्दर सिंह, श्री जीवत बजाज, महामंत्री श्री अवनीत सिंह, कोषाध्यक्ष श्री विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेंद्र जग्गी, श्री वासु माखीजा श्री राम मंधान, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी, श्री शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 12 -15 अगस्त तक आयोजित होने वाले देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 के संबंध में आज कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय वाईस चेयरमेन श्री अमर पारवानी जी एवं CAIT छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ शासन के माननीय वित्त, आवास एवं पर्यावरण तथा वाणिज्यिक कर मंत्री श्री ओपी चैधरी जी से सौजन्य मुलाकात कर महोत्सव की रूपरेखा, व्यापारिक संभावनाओं एवं प्रदेश की सहभागिता को लेकर विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान व्यापार, उद्योग, स्टार्टअप, MSME एवं स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहन देने के विषय पर सकारात्मक संवाद हुआ। प्रतिनिधिमंडल ने महोत्सव के माध्यम से छत्तीसगढ़ के व्यापार, उद्योग एवं स्थानीय उत्पादों को देशभर में नई पहचान दिलाने तथा निवेश एवं व्यापारिक अवसरों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी विस्तार से चर्चा की।

इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री ओपी चैधरी जी ने भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 की सराहना करते हुए इसे व्यापार एवं उद्योग जगत के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने महोत्सव में छत्तीसगढ़ की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन भी दिया।

बैठक में प्रदेश के व्यापारिक विकास, निवेश संवर्धन एवं “वोकल फॉर लोकल” एवं “आत्मनिर्भर भारत” को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई।

माननीय मंत्री श्री ओपी चैधरी जी से मुलाकात में कैट एवं युवा टीम के पदाधिकारी मुख्य रूप उपस्थित रहेरू- अमर पारवानी, अवनीत सिंह, भरत जैन, शंकर बजाज, दीपक विधानी, निलेष मुंदडा, नागेन्द्र तिवारी, कान्ति पटेल, रतनदीप सिंह, विक्रांत राठौर, शैलेन्द्र शुक्ला एवं सर्वेष दौलतानी।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous बैलाडीला प्रीमियर लीग (BPL) सीजन-2 का भव्य ऑक्शन सम्पन्न, 120 खिलाड़ी
Next केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने देशभर के व्यापारिक संगठनों सहित छत्तीसगढ़ के व्यापारिक प्रतिनिधियों से किया सीधा संवाद, FTA से निर्यात बढ़ाने का दिया मंत्र*

Related Stories

माहेश्वरी समाज गुढ़ियारी से उमेश राठी बने अध्यक्ष
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

माहेश्वरी समाज गुढ़ियारी से उमेश राठी बने अध्यक्ष

June 28, 2026
सी एम आज 28 को करेंगे लोकतंत्र सेनानियों व निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित : उपासने
  • Latest
  • Newsbeat
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

सी एम आज 28 को करेंगे लोकतंत्र सेनानियों व निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित : उपासने

June 27, 2026
ट्रेड लाइसेंस शुल्क वृद्धि पर CAIT की पहल, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया सकारात्मक आश्वासन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

ट्रेड लाइसेंस शुल्क वृद्धि पर CAIT की पहल, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया सकारात्मक आश्वासन*

June 27, 2026

Recent Posts

  • माहेश्वरी समाज गुढ़ियारी से उमेश राठी बने अध्यक्ष
  • 923585731782612135
  • सी एम आज 28 को करेंगे लोकतंत्र सेनानियों व निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित : उपासने
  • ट्रेड लाइसेंस शुल्क वृद्धि पर CAIT की पहल, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया सकारात्मक आश्वासन*
  • किरंदुल परियोजना ‘‘डायमंड अवार्ड’’ एवं ‘‘प्‍लेटिनम अवार्ड’’ से सम्‍मानित*

You may have missed

माहेश्वरी समाज गुढ़ियारी से उमेश राठी बने अध्यक्ष
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

माहेश्वरी समाज गुढ़ियारी से उमेश राठी बने अध्यक्ष

June 28, 2026
923585731782612135
  • Uncategorized

923585731782612135

June 28, 2026
सी एम आज 28 को करेंगे लोकतंत्र सेनानियों व निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित : उपासने
  • Latest
  • Newsbeat
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

सी एम आज 28 को करेंगे लोकतंत्र सेनानियों व निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित : उपासने

June 27, 2026
ट्रेड लाइसेंस शुल्क वृद्धि पर CAIT की पहल, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया सकारात्मक आश्वासन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

ट्रेड लाइसेंस शुल्क वृद्धि पर CAIT की पहल, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया सकारात्मक आश्वासन*

June 27, 2026

Recent Posts

  • माहेश्वरी समाज गुढ़ियारी से उमेश राठी बने अध्यक्ष
  • 923585731782612135
  • सी एम आज 28 को करेंगे लोकतंत्र सेनानियों व निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित : उपासने
  • ट्रेड लाइसेंस शुल्क वृद्धि पर CAIT की पहल, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया सकारात्मक आश्वासन*
  • किरंदुल परियोजना ‘‘डायमंड अवार्ड’’ एवं ‘‘प्‍लेटिनम अवार्ड’’ से सम्‍मानित*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.