Skip to content
May 14, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने देशभर के व्यापारिक संगठनों सहित छत्तीसगढ़ के व्यापारिक प्रतिनिधियों से किया सीधा संवाद, FTA से निर्यात बढ़ाने का दिया मंत्र*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने देशभर के व्यापारिक संगठनों सहित छत्तीसगढ़ के व्यापारिक प्रतिनिधियों से किया सीधा संवाद, FTA से निर्यात बढ़ाने का दिया मंत्र*

Purushottam Manhare May 14, 2026

*नेशनल ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड के चेयरमेन सुनील सिंघी के माध्यम से आयोजित वर्चुअल बैठक में प्रदेशभर के व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि हुए शामिल, छत्तीसगढ़ का समन्वय अमर पारवानी ने किया*

राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य  अमर पारवानी ने बताया कि नेशनल ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड, भारत सरकार के चेयरमेन सुनील सिंघी के माध्यम से आज “FTA के प्रभावी उपयोग” विषय पर एक महत्वपूर्ण वर्चुअल संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।

इस विशेष संवाद कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों, उद्योग संगठनों एवं निर्यात क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी एवं व्यापारी बड़ी संख्या में जुड़े। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने व्यापारिक समुदाय से सीधा संवाद कर Free Trade Agreement (FTA) के माध्यम से उपलब्ध हो रहे नए अवसरों पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में भारत सरकार द्वारा विभिन्न देशों के साथ हुए FTA के तहत व्यापार एवं निर्यात क्षेत्र को मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही अधिकारियों द्वारा सेक्टर वाइज प्रेजेंटेशन प्रस्तुत कर विभिन्न उद्योगों एवं व्यापारिक क्षेत्रों के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी गई।

अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत सरकार ने निर्यात को प्रोत्साहन देने हेतु अनेक प्रक्रियाओं का सरलीकरण किया है तथा जो भी व्यापारी एवं उद्योगपति निर्यात के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं, उन्हें भारत सरकार द्वारा हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने व्यापारिक समुदाय से FTA का अधिकतम लाभ लेने का आह्वान किया।

उन्होंने विशेष रूप से MSME सेक्टर को FTA के अंतर्गत मिलने वाले अवसरों पर जोर देते हुए कहा कि छोटे एवं मध्यम उद्योगों को निर्यात बढ़ाने के लिए विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही FTA से जुड़े देशों के उद्योग एवं व्यापार जगत के प्रतिनिधियों के बीच आपसी विजिट, व्यापारिक प्रतिनिधिमंडलों के आदान-प्रदान एवं बिजनेस नेटवर्किंग को भी बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे दोनों देशों के व्यापारिक संबंध और अधिक मजबूत होंगे।

कार्यक्रम के दौरान यह भी जानकारी दी गई कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के मार्गदर्शन में निर्यात एवं एक्सपोर्ट प्रमोशन से जुड़े विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी आगामी समय में छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। इस दौरान प्रदेश के व्यापारियों, उद्योगपतियों एवं निर्यातकों के साथ बैठक कर उन्हें निर्यात बढ़ाने, वैश्विक बाजार तक पहुंच बनाने एवं FTA के व्यावहारिक लाभों की जानकारी प्रदान की जाएगी।

इस वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न व्यापारिक संगठनों, उद्योगपतियों, निर्यातकों एवं व्यापारिक प्रतिनिधियों को जोड़ने एवं समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका अमर पारवानी ने निभाई। उनके प्रयासों से प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में व्यापारी एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधि कार्यक्रम से जुड़े और महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर लाभान्वित हुए।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 को लेकर CAIT प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री ओपी चैधरी से की मुलाकात

Related Stories

भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 को लेकर CAIT प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री ओपी चैधरी से की मुलाकात
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 को लेकर CAIT प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री ओपी चैधरी से की मुलाकात

May 14, 2026
बैलाडीला प्रीमियर लीग (BPL) सीजन-2 का भव्य ऑक्शन सम्पन्न, 120 खिलाड़ी
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

बैलाडीला प्रीमियर लीग (BPL) सीजन-2 का भव्य ऑक्शन सम्पन्न, 120 खिलाड़ी

May 14, 2026
किरंदुल परियोजना ने ऊर्जा प्रबंधन में जीता गोल्‍ड अवार्ड
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

किरंदुल परियोजना ने ऊर्जा प्रबंधन में जीता गोल्‍ड अवार्ड

May 14, 2026

Recent Posts

  • केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने देशभर के व्यापारिक संगठनों सहित छत्तीसगढ़ के व्यापारिक प्रतिनिधियों से किया सीधा संवाद, FTA से निर्यात बढ़ाने का दिया मंत्र*
  • भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 को लेकर CAIT प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री ओपी चैधरी से की मुलाकात
  • बैलाडीला प्रीमियर लीग (BPL) सीजन-2 का भव्य ऑक्शन सम्पन्न, 120 खिलाड़ी
  • किरंदुल परियोजना ने ऊर्जा प्रबंधन में जीता गोल्‍ड अवार्ड
  • एएम/एनएस इंडिया किरंदुल द्वारा ग्राम पंचायत हिरोली में स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन : ग्रामीणों को मिली मुफ्त इलाज और दवाइयों की सौगात*

You may have missed

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने देशभर के व्यापारिक संगठनों सहित छत्तीसगढ़ के व्यापारिक प्रतिनिधियों से किया सीधा संवाद, FTA से निर्यात बढ़ाने का दिया मंत्र*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने देशभर के व्यापारिक संगठनों सहित छत्तीसगढ़ के व्यापारिक प्रतिनिधियों से किया सीधा संवाद, FTA से निर्यात बढ़ाने का दिया मंत्र*

May 14, 2026
भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 को लेकर CAIT प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री ओपी चैधरी से की मुलाकात
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 को लेकर CAIT प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री ओपी चैधरी से की मुलाकात

May 14, 2026
बैलाडीला प्रीमियर लीग (BPL) सीजन-2 का भव्य ऑक्शन सम्पन्न, 120 खिलाड़ी
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

बैलाडीला प्रीमियर लीग (BPL) सीजन-2 का भव्य ऑक्शन सम्पन्न, 120 खिलाड़ी

May 14, 2026
किरंदुल परियोजना ने ऊर्जा प्रबंधन में जीता गोल्‍ड अवार्ड
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

किरंदुल परियोजना ने ऊर्जा प्रबंधन में जीता गोल्‍ड अवार्ड

May 14, 2026

Recent Posts

  • केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने देशभर के व्यापारिक संगठनों सहित छत्तीसगढ़ के व्यापारिक प्रतिनिधियों से किया सीधा संवाद, FTA से निर्यात बढ़ाने का दिया मंत्र*
  • भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 को लेकर CAIT प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री ओपी चैधरी से की मुलाकात
  • बैलाडीला प्रीमियर लीग (BPL) सीजन-2 का भव्य ऑक्शन सम्पन्न, 120 खिलाड़ी
  • किरंदुल परियोजना ने ऊर्जा प्रबंधन में जीता गोल्‍ड अवार्ड
  • एएम/एनएस इंडिया किरंदुल द्वारा ग्राम पंचायत हिरोली में स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन : ग्रामीणों को मिली मुफ्त इलाज और दवाइयों की सौगात*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.