रायपुर । रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रापयुर द्वारा पिछले पांच दिनों में रेलवे अधिनियम के तहत 250 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
गाडियों में शादी सीजन के भीड-भाड के मद्देनजर यात्रियों को सुरक्षित एवं सुविधा जनक यात्रा मुहैया कराने हेतु रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर द्वारा गाडियों, प्लेटफॉर्म एवं रेलवे परिसर में सघन चेंकिंग एवं रेलवे अधिनियम के तहत लगातार ड्राईव चलाया जा रहा है। ड्राईव के दौरान ट्रेनां में अनाधिकृत फेरी करने वाले, यात्रियों को पेरशान करने वाले किन्नरों, अनाधिकृत रूप से प्लेट फॉर्म एवं रेलवे परिक्षेत्र में घूमने वाले, दारू पीकर हुल्लड बाजी करने वाले, विकलांग कोच में अनाधिकृत कोच में यात्रा करने वाले, महिला कोच तथा महिला प्रतीक्षालय में अनाधिकृत रूप से पुरूष यात्रा/प्रवेश करने वाले, अनाधिकृत रूप से चेंन पुलिंग करने वाले एवं रेलवे परिक्षेत्र के नो पार्किंग क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से वाहन खडा कर याता-यात में अवरोध पैदा करने वालों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान दिनांक 16.02.2022 से 20.02.2022 तक कुल 250 व्यक्तियों को अभी तक रेलवे अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया जा चुका है।
यात्री सुरक्षा को सर्वापरि मानते हुए रेलवे सुरक्षा बल रायपुर द्वारा प्रभावित गाडियों में अनुरक्षण दल के साथ महिला एवं पुरूष अधिकारियों की तैनाती की जा रही है साथ ही साथ रात्रिकालीन गाडियों की महिला एवं पुरूष अधिकारियों द्वारा लगातार चेकिंग की जा रही है। जरूरत मंद यात्रियों को भी उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।
अतः आम लोगों से अनुरोध है कि वाहन को रेलवे क्षेत्र में इधर-उधर न खडा करें और न ही अनाधिकृत रूप से गाडियों में चेंन पुलिंग करें।
