रायपुर।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP – शरद पवार) के 27वें स्थापना दिवस के गरिमामयी अवसर पर वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम पाण्डेय ने देश-प्रदेश के सभी ऊर्जावान कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस ऐतिहासिक अवसर पर पुरुषोत्तम पाण्डेय ने पार्टी के सर्वोच्च नेता और प्रेरणास्रोत शरद पवार के अथक संघर्ष, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को बताया और उन्हें सादर नमन किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शरद पवार जी के सिद्धांतों और विचारों पर चलते हुए पार्टी निरंतर जनहित और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।









