Skip to content
September 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • ट्रेड लाइसेंस शुल्क वृद्धि पर CAIT की पहल, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया सकारात्मक आश्वासन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

ट्रेड लाइसेंस शुल्क वृद्धि पर CAIT की पहल, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया सकारात्मक आश्वासन*

Purushottam Manhare June 27, 2026

 

*प्रदेश के लाखों व्यापारियों की चिंता से अवगत कराया, व्यापार हित में युक्तिसंगत समाधान की दिशा में सकारात्मक चर्चा – अमर पारवानी*

देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन श्री सुरिन्दर सिंह, श्री जीवत बजाज, महामंत्री श्री अवनीत सिंह, कोषाध्यक्ष श्री विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जग्गी, श्री वासु माखीजा, श्री राम मंधान, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी एवं श्री शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय वाईस चेयरमेन श्री अमर पारवानी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी से सौजन्य मुलाकात कर छत्तीसगढ़ नगरपालिका व्यापार अनुज्ञापन (ट्रेड लाइसेंस) नियम, 2025 के अंतर्गत व्यापार अनुज्ञापन शुल्क में की गई वृद्धि के संबंध में व्यापारियों की चिंताओं से अवगत कराया।

CAIT छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधमंडल ने उपमुख्यमंत्री महोदय को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि प्रदेश का व्यापारी वर्ग राज्य की अर्थव्यवस्था, रोजगार सृजन तथा राजस्व वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में व्यापार अनुज्ञापन शुल्क में अत्यधिक वृद्धि से विशेष रूप से छोटे एवं मध्यम व्यापारियों, पारिवारिक व्यवसायों तथा स्थानीय बाजारों पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ सकता है। व्यापार करने की सुगमता (Ease of Doing Business ) को ध्यान में रखते हुए शुल्क संरचना का युक्तिसंगत एवं व्यावहारिक होना आवश्यक है।

CAIT ने आग्रह किया कि नवीन शुल्क संरचना की पुनर्समीक्षा कर व्यापारी हितों एवं व्यावहारिक आवश्यकताओं के अनुरूप संतुलित व्यवस्था बनाई जाए।

उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा विषय पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शासन व्यापारियों के हितों एवं प्रदेश के आर्थिक विकास दोनों के प्रति समान रूप से प्रतिबद्ध है तथा प्राप्त सुझावों का परीक्षण कर उचित निर्णय की दिशा में विचार किया जाएगा।

CAIT के राष्ट्रीय वाईस चेयरमेन श्री अमर पारवानी ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ एवं विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति में व्यापारी वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा शासन एवं व्यापारिक समुदाय के समन्वित प्रयासों से प्रदेश की आर्थिक प्रगति को नई गति मिलेगी।

CAIT छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री परमानंद जैन ने उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि शासन एवं व्यापारिक संगठनों के सकारात्मक संवाद से प्रदेश के लाखों व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए व्यावहारिक एवं संतुलित समाधान सामने आएगा।

माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी से सौजन्य मुलाकात कैट एवं युवा टीम के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहेः- अमर पारवानी, विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, जीवत बजाज, अवनीत सिंह, राम मंधान, निलेष मुंदडा, बलराम रोहरा, सुषील लालवानी, अमित गुप्ता एवं वरूण रोहरा।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous किरंदुल परियोजना ‘‘डायमंड अवार्ड’’ एवं ‘‘प्‍लेटिनम अवार्ड’’ से सम्‍मानित*
Next सी एम आज 28 को करेंगे लोकतंत्र सेनानियों व निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित : उपासने

Related Stories

एनएमडीसी के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमके भारतीय एथलीट सावन बरवाल*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमके भारतीय एथलीट सावन बरवाल*

September 27, 2026
सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*

September 27, 2026
एनएमडीसी अंतर परियोजना फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का आगाज*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी अंतर परियोजना फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का आगाज*

September 27, 2026

Recent Posts

  • Sanal Rulet Nedir ve Avantajları Nelerdir
  • एनएमडीसी के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमके भारतीय एथलीट सावन बरवाल*
  • Onlayn Bahis Imkanlari Mostbet Platformasi ile
  • By Casino Turkiye Casino: Slot ve Canlı Oyunlar
  • 214430281790489609

You may have missed

Sanal Rulet Nedir ve Avantajları Nelerdir
  • Uncategorized

Sanal Rulet Nedir ve Avantajları Nelerdir

September 28, 2026
एनएमडीसी के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमके भारतीय एथलीट सावन बरवाल*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमके भारतीय एथलीट सावन बरवाल*

September 27, 2026
Onlayn Bahis Imkanlari Mostbet Platformasi ile
  • Uncategorized

Onlayn Bahis Imkanlari Mostbet Platformasi ile

September 27, 2026
By Casino Turkiye Casino: Slot ve Canlı Oyunlar
  • Uncategorized

By Casino Turkiye Casino: Slot ve Canlı Oyunlar

September 27, 2026

Recent Posts

  • Sanal Rulet Nedir ve Avantajları Nelerdir
  • एनएमडीसी के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमके भारतीय एथलीट सावन बरवाल*
  • Onlayn Bahis Imkanlari Mostbet Platformasi ile
  • By Casino Turkiye Casino: Slot ve Canlı Oyunlar
  • 214430281790489609
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.