रायपुर।आपातकाल की 51 वीं वर्षगांठ पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आपातकाल के इक्कीस माह तक इंदिरा गांधी के तानाशाही के शिकार मीसा बंदी जिन्होंने जेलों की यातनाएं सहन की प्रदेश के ऐसे सभी सेनानियों , उनके परिजनों एवं आपातकाल व संविधान हत्या दिवस विषयों पर विद्यालय महाविद्यालय स्तरीय निबंध प्रतियोगिता के विजयी विद्यार्थियों को भी कल 28 जून को स्थानीय पंडित दीनदयाल आडिटोरियम में आयोजित प्रान्त स्तरीय भव्य सेनानी सम्मेलन में पुरस्कृत ब सम्मानित करेंगे।उपासने ने बताया की कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंग करेंगे तथा मुख्य वक्ता दिल्ली से आ रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक सेवक संघ के वरिष्ठतम प्रचारक, राष्ट्रीय मुस्लिम मंच सहित अनेकों राष्ट्रवादी संगठनों के संस्थापक इंद्रेश कुमार मुख्य वक्ता सम्मेलन की शान होंगे।सम्मेलन में भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय,प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद कैलाश सोनी, कोषाध्यक्ष संतोष शर्मा ब महामंडलेश्वर अजय रामदास महाराज भी दिल्ली से पधार रहे हैं।उपासने ने बताया कि प्रदेश के सभी मंत्री, सांसद, विधायक,निगम आयोग अध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर,समस्त प्रदेश व जिला पदाधिकारियों सहित भाजपा के समस्त कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित होंगे।
उपासने ने बताया की सम्मेलन का प्रारंभ दीनदयाल आडिटोरियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात से होगा,जिसमें समस्त नेतागण,कार्यकर्ता मन की बात सुनेंगे।आपातकाल पर प्रकाशित की गई स्मारिका आपातकाल योद्धा का विमोचन भी अतिथि गण करेंगे
