Skip to content
September 23, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • किरंदुल और बचेली के एकमात्र मुक्तिधाम में नया शेड और चबूतरा बनकर तैयार :आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया, किरंदुल की पहल*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

किरंदुल और बचेली के एकमात्र मुक्तिधाम में नया शेड और चबूतरा बनकर तैयार :आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया, किरंदुल की पहल*

Purushottam Manhare August 8, 2026

एस एच अज़हर दंतेवाड़ा किरंदुल। आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (AM/NS India) किरंदुल ने नगर पालिका के विशेष आग्रह पर किरंदुल मुक्तिधाम में नए चबूतरे और मजबूत शेड का निर्माण कार्य सफलता पूर्वक पूरा कर लिया है। अब इस नवनिर्मित बुनियादी ढांचे को आगे की देखरेख के लिए किरंदुल नगर पालिका को सौंप दिया गया है। इस मौके पर मुख्य रूप से नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह,सीएमओ शशि भूषण महापात्र और उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी मौजूद रहे। इस नए शेड के बन जाने से अब किरंदुल और बचेली दोनों शहरों के नागरिकों को अंतिम संस्कार के समय बारिश, धूप और तेज हवा जैसी मौसम की मार से हमेशा के लिए बड़ी राहत मिल जाएगी। इस कार्यक्रम में आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया किरंदुल के जीएम वाई.वी. राघवुलु, वार्ड 18 के प्रतिनिधि अनिल मरकाम, कंपनी की सीएसआर टीम के सदस्य, नगर पालिका के कर्मचारी और स्थानीय प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।

बता दें कि किरंदुल और बचेली दोनों ही शहरों के लिए यह इकलौता मुक्तिधाम है। यहाँ बना पुराना ढांचा काफी साल पुराना होने की वजह से वक्त के साथ जर्जर हो चुका था। खराब और विपरीत मौसम में अंतिम संस्कार के समय यहाँ आने वाले परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। जनता की इस व्यावहारिक दिक्कत को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने कंपनी से इस परिसर को नए सिरे से बनाने की विशेष आग्रह की थी। आम जनता की सुविधा और इस मांग का सम्मान करते हुए आर्सेलर मित्तल निप्पोन स्टील इंडिया किरंदुल ने इस कार्य को सफलता पूर्वक पूरा किया है। अब इस मुक्तिधाम में शेड और चबूतरा पूरी तरह बनकर तैयार है।

इस जरूरी शेड और चबूतरे के बन जाने से दोनों शहरों के लोगों को काफी राहत मिलेगी। कार्यक्रम में शामिल हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि अंतिम संस्कार के समय में खराब मौसम के कारण परिजनों को जो दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, कंपनी तथा नगर निगम के इस जनहित प्रयास ने स्थानीय नागरिकों की एक बड़ी और पुरानी समस्या का समाधान कर दिया है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous मंत्रालय, महानदी भवन में खाद्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ , छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
Next भारत मंडपम, नई दिल्ली में “भारतीय व्यापार महोत्सव 2026” के भूमि पूजन समारोह में CAIT के शीर्ष नेतृत्व ने लिया भाग :अमर पारवानी

Related Stories

युवाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक मील का पत्थर- मंत्री  टंक राम वर्मा*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

युवाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक मील का पत्थर- मंत्री  टंक राम वर्मा*

September 21, 2026
छत्तीसगढ़ में रेड क्रॉस की सेवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर का सहयोग*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में रेड क्रॉस की सेवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर का सहयोग*

September 21, 2026
चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल में निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर संपन्न
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल में निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर संपन्न

September 21, 2026

Recent Posts

  • युवाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक मील का पत्थर- मंत्री  टंक राम वर्मा*
  • छत्तीसगढ़ में रेड क्रॉस की सेवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर का सहयोग*
  • चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल में निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर संपन्न
  • स्वास्थ्य भी, व्यापार भी” के अंतर्गत युवा कैट 24 सितंबर को आयोजित करेगा मेगा हेल्थ कैम्प
  • अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के 31 वें सत्र के लिए पदाधिकारी निर्वाचित

You may have missed

स्वास्थ्य भी, व्यापार भी” के अंतर्गत युवा कैट 24 सितंबर को आयोजित करेगा मेगा हेल्थ कैम्प

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.