Skip to content
November 10, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • भारत मंडपम, नई दिल्ली में “भारतीय व्यापार महोत्सव 2026” के भूमि पूजन समारोह में CAIT के शीर्ष नेतृत्व ने लिया भाग :अमर पारवानी
  • छत्तीसगढ़

भारत मंडपम, नई दिल्ली में “भारतीय व्यापार महोत्सव 2026” के भूमि पूजन समारोह में CAIT के शीर्ष नेतृत्व ने लिया भाग :अमर पारवानी

Purushottam Manhare August 11, 2026

 

*भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में हिस्सा लेने हेतु छत्तीसगढ प्रदेश एवं जिला स्तर के लगभग 150*
*पदाधिकारी, विभिन्न व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि एवं व्यापारी बंधुओं ने दिल्ली रवाना हुए*

देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के नेशनल वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन श्री सुरिन्दर सिंह, श्री जीवत बजाज, प्रदेश महामंत्री श्री अवनीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जग्गी, श्री वासु माखीजा, श्री राम मंधान, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी एवं श्री शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि आज देश के व्यापार और उद्यमिता को नई दिशा देने वाले “भारतीय व्यापार महोत्सव 2026” के भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन का भूमि पूजन समारोह आज भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में पूरे वैदिक विधि-विधान से संपन्न हुआ। समारोह में CAIT के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी.सी. भरतिया जी, राष्ट्रीय महामंत्री एवं चांदनी चौक सांसद श्री प्रवीण खंडेलवाल जी, तथा नेशनल चेयरमेन श्री बृजमोहन अग्रवाल जी के साथ CAIT के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के नेशनल वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। सभी ने महोत्सव के सफल, सुरक्षित एवं भव्य आयोजन के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होनें ने कहा कि भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 केवल एक व्यापारिक आयोजन मात्र नहीं है। यह स्वदेशी, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को नई गति देने वाला ऐतिहासिक मंच बनेगा।

श्री पारवानी ने कहा कि यह महोत्सव भारत की उद्यमशीलता, व्यापारिक शक्ति, स्थानीय उत्पादों और स्वदेशी सामर्थ्य को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाएगा। यह आयोजन “वोकल फॉर लोकल” से “लोकल टू ग्लोबल” की यात्रा को सशक्त करते हुए देश के करोड़ों व्यापारियों, MSME और स्टार्टअप्स को अंतरराष्ट्रीय अवसर प्रदान करेगा।

 

कैट के प्रदेष अध्यक्ष श्री परमानन्द जैन ने विश्वास व्यक्त किया कि यह महोत्सव भारत को दुनिया की सबसे बड़ी व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में अग्रणी बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। साथ ही देश के व्यापारी वर्ग को गर्व के साथ अपने उत्पादों को विश्व बाजार में स्थापित करने का अवसर मिलेगा।

भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में हिस्सा लेने हेतु छत्तीसगढ प्रदेश एवं जिला स्तर के लगभग 150 पदाधिकारी, विभिन्न व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि एवं व्यापारी बंधु दिल्ली रवाना हुए जो निम्नानुसार हैः- रायपुर से 45 व्यापारी, बिलासपुर से 20 व्यापारी, मनेन्द्रगढ से 12 व्यापारी, रायगढ से 10 व्यापारी, भिलाई से 05 व्यापारी, राजनांदगांव से 5 व्यापारी, धमतरी से 10 व्यापारी, कांकेर से 15 व्यापारी, सरगुजा से 15 व्यापारी, भाटापारा से 15 व्यापारी एवं सरायपाली से 2 व्यापारी रवाना हुए है। सभी ने एक स्वर में इस महोत्सव को सफल बनाने का संकल्प लिया।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous किरंदुल और बचेली के एकमात्र मुक्तिधाम में नया शेड और चबूतरा बनकर तैयार :आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया, किरंदुल की पहल*
Next युवा CAIT की “तिरंगा बाइक रैली” में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश*

Related Stories

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • छत्तीसगढ़

जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

November 4, 2026
दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी*

November 4, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन

You may have missed

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़

2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*

November 5, 2026
एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • Uncategorized

एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*

November 5, 2026
भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • Uncategorized

भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*

November 5, 2026

Recent Posts

  • 2022 के सर्वसम्मति से पारित आरक्षण विधेयक को तुरंत लागू करे और इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करें – कांग्रेस
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा*
  • एक बार फिर राज्य का जल, जंगल, जमीन अडानी को सौंपा जा रहा – दीपक बैज*
  • भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोरी ऊपर से सीना जोरी है – कांग्रेस*
  • जिला राज्योत्सव में शामिल हुए तोमन साहू, विभिन्न विभागीय स्टालों का किया अवलोकन
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.